बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने जा रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में मां के संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि ‘सलाम वेंकी’ में काजोल, मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। Falguni Pathak-Hrithik Roshan: फाल्गुनी पाठक संग ऋतिक ने किया शानदार गरबा, वीडियो देख फैंस बोले- आग लगा दी
2 of 4
Salaam Venky
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। काजोल लिखती हैं, ‘और हमारे पास एक तारीख है। 'सलाम वेंकी' नजदीकी सिनेमाघरों में 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी’। बता दें कि फिल्म 'सलाम वेंकी' का निर्देशन जानी मानी तमिल अभिनेत्री रेवती कर रही हैं। ब्लाइव प्रोडक्शन और आरटेक स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस फिल्म को सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा प्रोड्यूस कर रहे हैं। Ira Khan-Nupur: वायरल हुआ आयरा-नुपुर का रोमांटिक वीडियो, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं आमिर की लाडली
3 of 4
सलाम वेंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल के वर्कफ्रंट की बता करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 2021 में आई फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। वह जल्द ही 'द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' से वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह तीन अन्य प्रोजेक्ट्स - जयललिता की बायोपिक 'ससी ललिता', धनुष के साथ तमिल फिल्म 'वेलैइल्ला पट्टाधारी 3' और राजकुमार हिरानी की बिना शीर्षक वाली व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म पर भी काम करने वाली हैं। Brahmastra 2: फिल्म में 'वानरास्त्र' का किरदार निभाएंगे आर्यन खान? जानें सामने आए पोस्टर की हकीकत
4 of 4
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, काजोल को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। काजोल के अलावा, तमिल अभिनेता और निर्माता सूर्या और पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नलिन कुमार पांड्या उर्फ पान नलिन को भी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज में सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। Akshara Singh: सुर्खियां बटोरने के बाद भी अक्षरा का करियर संकट में, इस नई शर्त से निर्माताओं ने किया किनारा