फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: काजोल ने जताई पर्दे पर डार्क किरदार अदा करने की ख्वाहिश, बोलीं- मेरे लिए यह मजेदार होगा

Wed, 13 Dec 2023 12:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Dec 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Kajol expressed her wish to play a dark character on screen says I would love to do that and I can sell it
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग किस्म के रोल अदा किए हैं। डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' से अब ओटीटी तक उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब वे डार्क किरदार अदा करना चाहती हैं। हाल ही में खुद अभिनेत्री ने इस बारे में बात कीं। हाल ही में काजोल और करीना ने जयदीप अहलावत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सान्या मल्होत्रा, अमृता सुभाष और तिलोतमा शोम जैसे सितारों के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। इस दौरान काजोल ने अपनी इच्छा जताई कि वे पर्दे पर एक डार्क किरदार निभाना चाहती हैं।

Kajol expressed her wish to play a dark character on screen says I would love to do that and I can sell it
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने कहा, 'मैं सीरियल किलर का रोल करना चाहती हूं। मैं ऐसा रोल करना चाहती हूं, जो बिल्कुल ब्लैक हो, बिना किसी बहाने के मैं ये किरदार करना चाहूंगी। हालांकि, मुझे नहीं मालूम कि मैं इसे मैनेज कर पाऊंगी या नहीं। मुझे ये करने में मजा आएगा। मुझे लगता है मैं इसे बेहतर तरीके से कर सकती हूं और ये चलेगा। यह मजेदार होगा'।

Kajol expressed her wish to play a dark character on screen says I would love to do that and I can sell it
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने कहा,'मैं मुर्गे की कलेजी खाऊंगी और दिखावा करूंगी कि यह इंसान का कलेजा है। काजोल जब इस दौरान अपनी ख्वाहिश जता रही थीं, तभी करीना कपूर ने बीच में उन्हें टोकते हुए चिढ़ाया कहा, 'क्योंकि तुममें रोड रेज है काजोल, मुझे पता है! 90 के दशक में आप इतिहास की सबसे खराब ड्राइवर थीं। करीना की इस बात पर काजोल ने कहा, 'शटअप!'
Ravindra Berde: दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol expressed her wish to play a dark character on screen says I would love to do that and I can sell it
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत के दौरान काजोल और करीना के बीच बहस भी हुई। हालांकि, यह कोई गंभीर लड़ाई नहीं थी, बल्कि मजाकिया बहस थी और इसकी शुरुआत तभी हुई, जब करीना ने काजोल की खराब ड्राइविंग पर कमेंट किया। करीना की बात पर काजोल ने कहा, 'यहां मौजूद सभी लोगों में से शायद मैं अकेली हूं, जो ड्राइव भी करती हूं। इसलिए इसे रहने देते हैं'। 
Ketan Anand Interview: कांग्रेस ने इसलिए लगाई देव आनंद पर पाबंदी, शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ के डीएनए का खुलासा

विज्ञापन
Kajol expressed her wish to play a dark character on screen says I would love to do that and I can sell it
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने जब करीना से पूछा कि क्या वे कभी उनके साथ कार में बैठी हैं? इस पर करीना ने जवाब दिया, 'मैंने इस बारे में कई कहानियां सुनी हैं। मैंने आपको स्टूडियो में एंट्री करते देखा है'। काजोल ने करीना को चुप कराते हुए कहा, जो मेरी तरह एक मील भी नहीं चला, उसे मेरे ऊपर टिप्पणी करने का भी कोई हक नहीं।
Andre Braugher: एमी विजेता स्टार आंद्रे ब्रूघेर का निधन, 61 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed