{"_id":"5bc3fee9bdec226989662a81","slug":"kajol-helicopter-eela-fryday-jalebi-tummbad-film-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर 'हेलीकॉप्टर ईला' नहीं कर पाई कुछ कमाल, 'तुम्बाड' से टक्कर के बाद बेहाल हुईं ये 2 फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड पर 'हेलीकॉप्टर ईला' नहीं कर पाई कुछ कमाल, 'तुम्बाड' से टक्कर के बाद बेहाल हुईं ये 2 फिल्में
Mon, 15 Oct 2018 08:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Helicopter Eela FryDay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीकेंड पर भी बाकी तीनों फिल्मों की अपेक्षा काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' का बाजी मार गई। हालांकि बीते कलेक्शन की बात करें तो भले ही यह तीनों फिल्में 'हेलीकॉप्टर ईला' से पीछे रह गई हों लेकिन वीकेंड पर ठीक ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब हुईं। इन चारों फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जो थोड़ा बेहतर जरूर है लेकिन धमाल नहीं मचा पाईं।
2 of 5
Helicopter Eela
कालोज की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की पकड़ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 1.10 करोड़ और तीसरे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
3 of 5
Tummbad
'हेलीकॉप्टर ईला' के बाद जिस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन रहा वह 'तुम्बाड' है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'तुम्बाड' ने पहले दिन 65 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि 'तुम्बाड' फिल्म अब तक कुल 3.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jalebi
'हेलीकॉप्टर ईला' और 'तुम्बाड' फिल्मों का कलेक्शन बाकी फिल्मों की अपेक्षा थोड़ा बेहतर है। 'फ्रायडे' और 'जलेबी' फिल्म का पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जलेबी' फिल्म ने पहले दिन 40 लाख ,दूसरे दिन 60 लाख और तीसरे दिन 65 लाख का कलेक्शन किया। यानि कि यह फिल्म अब तक कुल 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल गोविंदा की फिल्म 'फ्रायडे' का है।
विज्ञापन
5 of 5
fryday
गोविंदा की फिल्म आते ही यह बात तो पक्की हो जाती है कि लोगों को हंसने का खूब मौका मिलेगा। हालांकि फिल्म का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि इस बार गोविंदा की कॉमेडी भी लोगों को रास नहीं आई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 1.10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। हालांकि अब इन चारों फिल्मों के लिए कलेक्शन जुटा पाने की राह मुश्किल हो सकती है। इसकी वजह दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना है। 18 अक्तूबर को आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।