फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल ने शाहरुख खान के साथ काम करने से किया इनकार? जानें इस खबर की सच्चाई

Tue, 03 Mar 2020 07:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kajol reaction on working with Shah Rukh Khan in his next bollywood film
Shah Rukh Khan And Kajol

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे कई मौके आए जब सभी को ऐसी उम्मीद थी कि अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म का एलान कर देंगे लेकिन हर बार फैंस को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। इस बीच खबर सामने आ रही है कि काजोल ने अपकमिंग प्रोजेक्ट में शाहरुख के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

Kajol reaction on working with Shah Rukh Khan in his next bollywood film
Shahrukh and Kajol - फोटो : file photo

दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि काजोल को शाहरुख खान के साथ एक फिल्म का ऑफर मिला था। लेकिन काजोल ने इस फिल्म के लिए सीधे तौर पर इनकार कर दिया। इस खबर को लेकर किसी ने भी पूरी तरह से दावा तो नहीं किया लेकिन सूत्रों के हवाले से जरूर इस बारे में बात की गई।

Kajol reaction on working with Shah Rukh Khan in his next bollywood film
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter

इस वायरल खबर की अब सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा कि इस तरह की सभी खबरें गलत हैं। क्योंकि उनके पास शाहरुख खान के साथ काम करने का कोई ऑफर ही नहीं आया है तो हां या नहीं करना तो दूर की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol reaction on working with Shah Rukh Khan in his next bollywood film
shahrukh and Kajol

वैसे बता दें कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शाहरुख और काजोल की हिट लिस्ट में दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, बाजीगर और दिलवाले जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Kajol reaction on working with Shah Rukh Khan in his next bollywood film
जीरो शाहरुख खान - फोटो : SOCIAL MEDIA

वहीं बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो किंग खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी। वहीं इसके बाद शाहरुख न किसी फिल्म में नजर आए और न ही किसी फिल्म का एलान अभी तक उन्होंने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed