फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: डेटिंग की सलाह के लिए अजय देवगन के पास नहीं जाएंगी नीसा, काजोल बोलीं- वह एक शॉटगन के साथ खड़े होंगे

Fri, 18 Apr 2025 04:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

Nysa Devgn: काजोल अपनी बेटी नीसा देवगन को लेकर काफी सजग रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपनी बेटी नीसा के लव रिलेशनशिप को लकेर खुलकर बात की। इसके साथ काजोल ने बताया कि इस मामले में अजय की क्या राय होगी।
 

विज्ञापन
Kajol revealed daughter Nysa would never go to Ajay Devgn for love issues He will be standing with a shotgun
अपने बच्चों के लव रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं काजोल और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी। तभी से यह कपल फैंस की पसंदीदा जोड़ी बन चुका है। हाल ही में काजोल ने बेटी नीसा देवगन के लव रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय शेयर की और साथ ही बताया की अगर कभी जरूरत पड़ने पर नीसा अपने पिता अजय के पास जाती हैं तो क्या हो सकता है।

 
Kajol revealed daughter Nysa would never go to Ajay Devgn for love issues He will be standing with a shotgun
युग को कूल लगते हैं उनके पिता अजय - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
काजोल ने बताया दिलचस्प किस्सा
जब काजोल मिर्ची प्लस के लिए करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट' में गई थीं, तब इस शो की होस्ट करीना कपूर ने काजोल से पूछा गया कि अगर कभी नीसा और युग को लव रिलेशनशिप के बारे में राय लेनी हो तो वह दोनों में से किसके पास जाएंगे। इस पर काजोल ने कहा कि नीसा उनके पास ही आएंगी, जबकि बेटा युग पिता अजय के पास जाएगा क्योंकि युग को उनके पिता अजय काफी कूल लगते हैं।
 
Kajol revealed daughter Nysa would never go to Ajay Devgn for love issues He will be standing with a shotgun
डेटिंग की सलाह लेने के लिए नीसा अपनी मां के पास ही जाएंगी - फोटो : इंस्टाग्राम @Kajol
शॉटगन लेकर खड़े होंगे अजय
काजोल ने आगे कहा, 'नीसा कभी भी अपने पिता अजय के पास बॉयफ्रेंड या लव रिलेशनशिप के बारे में सलाह लेने नहीं जाएंगी क्योंकि पिता एक ऐसे व्यक्ति हैं जो ऐसी बातों के लिए हाथ में शॉटगन लेकर खड़े रहेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol revealed daughter Nysa would never go to Ajay Devgn for love issues He will be standing with a shotgun
युग की डेटिंग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
युग की डेटिंग लाइफ
पिंकविला की एक खबर के अनुसार, द रणवीर शो के दौरान जब काजोल से युग की डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया तो काजोल ने जवाब में कहा, 'वह उनका बेटा बड़ा हो गया है और वह इस बारे में मुझसे कई बात बात भी करता है।'
 
विज्ञापन
Kajol revealed daughter Nysa would never go to Ajay Devgn for love issues He will be standing with a shotgun
अजय देवगन काजोल - फोटो : इंस्टग्राम
काजोल और अजय का करियर
काजोल अपनी अगली फिल्म 'मां' में नजर आएंगी। यह एक हॉरर फिल्म होगी, जिसे विशाल फुरिया निर्देशित करेंगे।  यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अजय देवगन 'रेड 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के अलावा वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Athiya Shetty: के एल राहुल- अथिया शेट्टी ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed