{"_id":"60acc19c8ebc3e7fc91e0c9c","slug":"kajol-shares-lovely-picture-with-karan-johar-on-his-birthday-send-him-wishes-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: काजोल ने इस अंदाज में किया करण जौहर को बर्थडे विश, कभी अजय देवगन की वजह से आई थी रिश्ते में दरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: काजोल ने इस अंदाज में किया करण जौहर को बर्थडे विश, कभी अजय देवगन की वजह से आई थी रिश्ते में दरार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 May 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजोल और करण जौहर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड के सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में करण की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी फिल्ममेकर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। काजोल और करण की बॉन्डिंग काफी अच्छी है लेकिन बीच में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि करण ने अपनी लिखी किताब 'एन सूटेबल बॉय' में भी काजोल के साथ हुई लड़ाई का जिक्र कर दिया था। तो वहीं काजोल ने सोशल मीडिया पर करण को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन अब जिस तरह से काजोल ने करण को बर्थडे विश किया है। उससे साफ हो गया है कि दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल सही हो चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं कि काजोल ने करण के लिए क्या लिखा है और दोनों की लड़ाई किस बात पर हुई थी।
2 of 5
काजोल और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले आपको ये बताते हैं कि काजोल ने करण जौहर के लिए क्या लिखा है। काजोल ने करण को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये हम हैं और हमेशा ऐसे ही रहेंगे। तुम्हें अच्छे और शानदार साल की शुभकामनाएं देती हूं। ये साल उससे बेहतर हो, जिसे हमने पीछा छोड़ा है।'
3 of 5
काजोल, करण जौहर और अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बताते हैं कि करण जौहर और काजोल के बीच दरार क्यों आई थी। इस झगड़े की वजह थी दो फिल्मों का एक साथ रिलीज होना और एक बयान। हुआ कुछ यूं था कि अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' एक साथ दीवाली के मौके पर रिलीज होनी थी। दोनों की फिल्मों की रिलीज एक साथ होने पर पहले ही कुछ अनबन की खबरें आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजोल, करण जौहर और अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
मामला बड़ा तो तब हुआ जब कमाल आर खान ने करण जौहर पर आरोप लगाया था कि करण ने उन्हें शिवाय के बारे में बुरा-भला कहने के लिए पैसे दिए थे। इस पर काजोल को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें ये बात सुनकर बहुत हैरानी हुई।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इसके बाद करण जौहर ने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में लिखा था कि काजोल के ट्वीट ने उनका दिल तोड़ दिया और वो उनकी जिंदगी में अब मायने नहीं रखतीं। उसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि यह लोग अब कभी दोबारा दोस्त नहीं बनेंगे। लेकिन वो कहते हैं न समय के साथ सब कुछ ठीक हो ही जाता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ भी हुआ। काजोल और करण की फिर से दोस्ती हुई और अब दोनों के बीच कोई गिले-शिकवे नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।