{"_id":"5aaa1ec14f1c1bb1758b582a","slug":"kajol-shifting-her-daughter-nyasa-to-singapore-for-education-without-informing-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को भेजा सिंगापुर, आखिर क्या है माजरा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को भेजा सिंगापुर, आखिर क्या है माजरा?
Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल और अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बेटी न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर भेज दिया है। खबर है कि न्यासा का एडमिशन सिंगापुर के एक बोर्डिंग स्कूल में कराया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले ही बेटी से मिलने के लिए अजय देवगन और काजोल सिंगापुर गए थे। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि न्यासा को विदेश भेजने के बारे में पहले उन्होंने अजय को नहीं बताया था। यह फैसला काजोल ने अकेले ही लिया था।
2 of 6
हालांकि बाद में उन्होंने इसे अजय को बताना जरूरी समझा। उन्हें लगा कि अजय भी इस बारे में अपनी राय रख सकते हैं। हालांकि काजोल के अनुसार वह न्यासा को ज्यादा समझती हैं इसलिए उनके बारे में अच्छा ही सोचेंगी। काजोल ने बताया कि इस फैसले को सुनकर अजय देवगन हैरान रह गए थे।
3 of 6
इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि खुद से अपने बच्चे को दूर करना हर माता-पिता के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि बाद में समझ आता है कि इसमें ही बच्चे की भलाई है। काजोल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल की घड़ी थी लेकिन मुझसे भी ज्यादा मुश्किल अजय के लिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काजोल ने बताया- 'मैंने घर से दूर रहकर बोर्डिंग स्कूल से ही पढ़ाई की है। यहां तक मेरी मां (तनुजा) और बहन ( तनीषा मुखर्जी) ने भी बोर्डिंग स्कूल में ही पढ़ाई की है। एक मां-पिता के तौर पर हमें अपने बच्चों के लिए यह करना पड़ता है क्योंकि बच्चों की इसमं भलाई होती है और हमारे लिए यह कष्टदायी होता है।'
विज्ञापन
5 of 6
कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। काजोल दो बच्चों की मां हैं, न्यासा और युग। काजोल दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें पता होता है कि कब बच्चों को डांटना है और कब उन्हें प्यार करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।