फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kakuda: क्या है मथुरा के इस गांव से सोनाक्षी सिन्हा का कनेक्शन, ‘मुंजा’ वाले सरपोतदार का नाम भी सामने आया

Tue, 18 Jun 2024 08:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

निर्माता दिनेश विजन की नई फिल्म ‘मुंजा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार की दो साल से अटकी पड़ी एक और हॉरर फिल्म ‘काकुडा’ को जी5 ने खरीद लिया है। 

विज्ञापन
Kakuda on OTT Sonakshi Sinha marriage and Munja Hype not work Aditya Sarpotdar horror film not hit in theatre
सोनाक्षी सिन्हा-आदित्य सरपोतदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी हर फिल्म को किसी भी तरह सिनेमाघरों में हिट का तमगा दिलाने के लिए लगे रहने वाले निर्माता दिनेश विजन की नई फिल्म ‘मुंजा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार की दो साल से अटकी पड़ी एक और हॉरर फिल्म ‘काकुडा’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के अरमानों पर पानी फिर गया है। ‘मुंजा’ ने सोशल मीडिया पर जो भी कमाल किया हो, लेकिन अंदरखाने सच यही बताया जा रहा है कि ये फिल्म अपनी मेकिंग और प्रचार व विज्ञापनों पर हुए खर्च को भी अब तक सिनेमाघरों से वसूल नहीं कर पाई है। ध्यान रहे कि सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 40 फीसदी हिस्सा ही फिल्म निर्माता तक पहुंच पाता है।

Kakuda on OTT Sonakshi Sinha marriage and Munja Hype not work Aditya Sarpotdar horror film not hit in theatre
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘काकुड़ा’ के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अरसे से इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का इंतजार करते रहे हैं, लेकिन फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा और हीरो रितेश देशमुख की बड़े परदे पर जो भी ब्रांड वैल्यू है, उसे देखते हुए कोई भी स्टूडियो इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का दांव लगाने का तैयार ही नहीं हुआ। मराठी फिल्मों ‘नरबाची बाड़ी’, ‘क्लासमेट्स’ और ‘फास्टर फेणे’ से मशहूर हुए निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘थोड़ी थोड़ी सी मनमानियां’ साल 2017 में बनाई थी।

Kakuda on OTT Sonakshi Sinha marriage and Munja Hype not work Aditya Sarpotdar horror film not hit in theatre
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य सरपोतदार का नाम हिंदी भाषी क्षेत्रों में जी5 के लिए बनाई एक कमाल बायोपिक फिल्म ‘द शोले गर्ल’ से हुआ। भारत की पहली महिला स्टंटमैन रेशमा खान पर बनी इस फिल्म में अभिनेत्री बिदिता बाग ने दमदार किरदार निभाया था। इसके बाद ‘द रायकर केस’ और ‘जोंबिविली’ बनाने के बाद आदित्य ने आरएसवीपी मूवीज के साथ मिलकर फिल्म ‘काकुडा’ बनाई। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने साल 2021 की 20 जुलाई को फिल्म की शूटिंग शुरू होने का एलान किया था।

PVR Inox IMAX: थ्रीडी फिल्म के दौरान प्रोजेक्शन खराब होने की जांच शुरू, पीवीआर प्रबंधन ने जारी किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Kakuda on OTT Sonakshi Sinha marriage and Munja Hype not work Aditya Sarpotdar horror film not hit in theatre
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक आदित्य सरपोतदार ने सोनाक्षी व रितेश के साथ इस फिल्म की शूटिंग 17 सितंबर 2021 तक पूरी कर ली थी। अब आदित्य की फिल्म ‘मुंजा’ की हर तरफ चर्चा होने के बाद जी5 ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया है। गौरतलब यहां ये है कि आदित्य सरपोतदार की दिनेश विजन निर्मित फिल्म ‘मुंजा’ का कलेक्शन इसके 35 करोड़ रुपये के बजट के हिसाब से अब तक ठीक ही जाता दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद ‘काकुडा’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने की हिम्मत इसके निर्माता नहीं जुटा पाए।

Hrithik Kabir Film: सात साल बाद साथ आएंगे कबीर खान-ऋतिक रोशन? रिपोर्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल

विज्ञापन
Kakuda on OTT Sonakshi Sinha marriage and Munja Hype not work Aditya Sarpotdar horror film not hit in theatre
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘काकुडा’ की कहानी उत्तर प्रदेश में मथुरा के रतोडी गांव की कहानी बताई जा रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस गांव में हर घर में एक ही जैसी बनावट के दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामान्य और दूसरा उससे छोटा। ये छोटा दरवाजा हर मंगलवार को शाम ठीक सवा सात बजे खोलना ही होता है। ऐसा न होने पर काकुडा का प्रकोप गृहस्वामी को झेलना होता है। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि भले उत्तर प्रदेश की दिखाई गई हो लेकिन इसकी पूरी की पूरी शूटिंग गुजरात में ही हुई है।

Pushpa 2-Game Changer: 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'गेम चेंजर'! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का खेल पलट देंगे राम चरण?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed