फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Kabir Film: सात साल बाद साथ आएंगे कबीर खान-ऋतिक रोशन? रिपोर्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल

Tue, 18 Jun 2024 06:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

कबीर खान और ऋतिक रोशन के सात साल बाद वापस साथ आने की खबरें हैं। वायरल रिपोर्ट ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Kabir khan will collaborate after seven years The report increased the social media stir
कबीर खान-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन इन दिनों यशराज फिल्म्स के साथ अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक के प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन सात साल बाद वापस से कबीर खान के साथ नई फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। नई रिपोर्ट ने सामने आने के बाद से ही ऋतिक और कबीर के प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। 

Hrithik Roshan Kabir khan will collaborate after seven years The report increased the social media stir
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

कबीर खान अपनी सामाजिक रूप से जागरूक व्यावसायिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और कबीर कई विचारों पर चर्चा कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों में कई बार मिल चुके हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'बातचीत अभी प्राथमिक चरण में है, लेकिन वे एक साथ नई फिल्म बनाने पर चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे सफल भी होंगे।' कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। 

Hrithik Roshan Kabir khan will collaborate after seven years The report increased the social media stir
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र ने आगे बताया, 'ऋतिक आमतौर पर किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने निर्देशकों के साथ काफी समय बिताते हैं, इसलिए इस समय निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन अब तक चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी हैं।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस एक प्रोजेक्ट पर वे विचार कर रहे हैं वह पोस्ट एपोकैलिक थ्रिलर है।

Pushpa 2-Game Changer: 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'गेम चेंजर'! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का खेल पलट देंगे राम चरण?

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Kabir khan will collaborate after seven years The report increased the social media stir
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर ऋतिक रोशन और कबीर खान ने पहले साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले 2017 में एक हाई ऑक्टेन एक्शन रोमांस ड्रामा पर सहयोग करने का प्रयास किया था, लेकिन अज्ञात कारणों से यह परियोजना कभी सफल नहीं हो सकी। कबीर खान के साथ संभावित सहयोग के अलावा ऋतिक रोशन की पाइपलाइन में 'कृष 4' भी है। ऋतिक को आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। 

Ranbir Kapoor: 'राम के रूप में रणबीर कपूर को स्वीकार नहीं करेंगे दर्शक', 'रामायण' के लक्ष्मण ने की टिप्पणी

विज्ञापन
Hrithik Roshan Kabir khan will collaborate after seven years The report increased the social media stir
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर खान की बात करें तो उन्होंने ने सलमान खान की 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ जॉन अब्राहम के साथ समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 'न्यूयॉर्क' और रणवीर सिंह अभिनीत स्पोर्ट्स बायोपिक '83' का निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed