फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2-Game Changer: 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'गेम चेंजर'! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का खेल पलट देंगे राम चरण?

Tue, 18 Jun 2024 06:08 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jun 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports
पुष्पा 2-गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ की कई बड़े सितारों की धमाकेदार फिल्में कतार से रिलीज होने के लिए तैयार हैं, ऐसे में उनके बॉक्स ऑफिस पर टकराव की संभावनाएं बन रही हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज होनी थीं, जिसमें से अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' भी एक थी। हालांकि, शूटिंग में हुई देरी के चलते निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया। पहले 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली 'पुष्पा 2' अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से भिड़ने वाली थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों की रिलीज की तारीख को बदल दिया गया। 'पुष्पा 2' की रिलीज की तारीख भले ही बदली हो, लेकिन अभी भी यह फिल्म तय रिलीज डेट पर बाकी कई फिल्मों से भिड़ेगी, जिसमें से एक साउथ सुपरस्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' भी होगी।

ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports
पुष्पा 2 - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

यह प्रशंसकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल के अंत में 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, राम चरण की 'गेम चेंजर' की रिलीज की तारीख का खुलासा होना बाकी है। प्रशंसक कई महीनों से फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अपडेट मांग रहे हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी और बढ़ते बजट के कारण फिल्म को रिलीज करने की योजना का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'गेम चेंजर' अब 'पुष्पा 2' से आमना-सामना कर सकती है।

ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

राम चरण की मुख्य भूमिका वाली और शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर की शूटिंग पहले से ही चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म क्रिसमस के अवसर पर नजर गड़ाए हुए है। गेम चेंजर को पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है और कई बार शूटिंग भी रोकी गई है, इसलिए, दिल राजू इस साल फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और राम चरण बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि 'पुष्पा 2' बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' से भी टकरा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें 'पुष्पा 2: द रूल' के बारे में तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
ram charan film game changer to clash with allu arjun rashmika movie pushpa 2 the rule in December reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बात करें 'गेम चेंजर' की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed