दक्षिण भारत की फिल्मों का पूरे देश में बोलबाला देखने को मिलता है। इन फिल्मों में काम करने वाले सितारे अपने अभिनय से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। हालांकि, इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने की कोशिश की तो वे बुरी तरह नाकाम रहे। आइए जानते हैं ऐसे अभिनेताओं के बारे में...
South Superstars: बॉलीवुड में सिक्का नहीं जमा सके दक्षिण के ये सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंंबर पर राम चरण का नाम आता है। उनका नाम तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल किया जाता है। आरआरआर के बाद राम चरण पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुके हैं। हालांकि, उनका बॉलीवुड डेब्यू काफी फीका रहा था। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म जंजीर से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके बाद राम चरण किसी भी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए।
विक्रम तमिल सिनेमा के दिग्गज सितारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी के वह कई बार दर्शकों को चौंका चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन बॉलीवुड में वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने रावण और डेविड नाम की हिंदी फिल्म में काम किया, लेकिन दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं।
विजय देवरकोंडा को गीता गोविंदम और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फिल्म लाइगर में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
तमिल सिनेमा के एक और सितारे का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म रक्तचरित्र 2 में वह नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
Devara: 'देवरा' में एनटीआर और जान्हवी के बीच दिखेगी शानदार केमिस्ट्री, यहां हो रही है फिल्म के गाने की शूटिंग