बड़े पर्दे पर इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की वजह से वीकएंड पर फिल्म की कमाई में लगातार सुधार नजर आया। हालांकि, फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से इसे हिट होने के लिए लंबी दूरी तय करनी है। वहीं, मुंजा बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।
Box Office Collection: चंदू चैंपियन की कमाई में बड़ी गिरावट, मुंजा-मिस्टर एंड मिसेज माही ने किया इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन चंदू चैंपियन को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानते हैं। इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत भी की है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन धीमी गति से शुरुआत की, लेकिन दर्शकों को तारीफें मिलने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार सुधार नजर आया।
दूसरे दिन इस फिल्म ने सात करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने अच्छे उछाल के साथ नौ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को छुट्टी होने के बाद भी यह फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। चौथे दिन फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये बटोरे। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 26.26 करोड़ रुपये हो गई है।
अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंजा लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन अब तक संतोषजनक माना जा सकता है। हालांकि, यह फिल्म अब तक हिट का तमगा हासिल नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35 करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 58.56 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बड़े पर्दे को अलविदा कहने की तैयारी में है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 18वें दिन इस फिल्म ने 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 35.04 करोड़ रुपये हो गई है।
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर उत्साहित हैं ताहा शाह, होने वाले पत्नी-पत्नी को दिया आशीर्वाद