सब्सक्राइब करें

20 Years Of Kal Ho Naa Ho: 'कल हो ना हो' के 20 वर्ष पूरे! पिता को याद कर भावुक हुए करण जौहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Nov 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Kal Ho Naa Ho: Karan Johar shared post as SRK Preity Zinta Saif Ali Khan fIlm completes 20 Years
करण जौहर-कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'कल हो ना हो' की रिलीज को आज 20 साल हो गए हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आए थे। साल 2003 में आज ही के दिन फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म की एनिवर्सरी पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे अपने पिता यश जौहर को याद करते नजर आए हैं।

Trending Videos
Kal Ho Naa Ho: Karan Johar shared post as SRK Preity Zinta Saif Ali Khan fIlm completes 20 Years
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के कुछ सीन साझा किए हैं। साथ ही निर्देशक ने एक लंबा नोट लिखा है। करण जौहर ने लिखा है, 'ये फिल्म मेरे और संभवतः हम सभी के लिए एक भावनात्मक यात्रा है। ऐसी शानदार स्टारकास्ट को एक ऐसी कहानी के साथ लाना, जिसमें दिल धड़कते हों... इसके लिए कैमरे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम और कास्ट को भी बहुत बधाई, जिन्होंने 'कल हो ना हो' को बनाया, ये फिल्म अभी भी मजबूती से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है'।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना? अभिनेता बोले- संयम रखने की कोशिश करता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Kal Ho Naa Ho: Karan Johar shared post as SRK Preity Zinta Saif Ali Khan fIlm completes 20 Years
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने आगे लिखा, 'मेरे लिए, ये आखिरी फिल्म है, जिसमें मेरे पिता धर्मा परिवार के सदस्य के तौर पर रहे। आज भी जब मैं इसे दोबारा देखता हूं तो हर फ्रेम में उनकी उपस्थिति महसूस होती है। शुक्रिया पापा, हर चीज में हमारा मार्गदर्शन करने और ऐसी कहानियां बनाने के लिए जो मायने रखती हैं...और जो सही है, उसके साथ हमेशा खड़े रहने के लिए। मैं हमेशा आपको याद करूंगा...'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Kal Ho Naa Ho: Karan Johar shared post as SRK Preity Zinta Saif Ali Khan fIlm completes 20 Years
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा करण जौहर ने इस फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी का भी शुक्रिया अदा किया। करण ने लिखा, 'निखिल को निर्देशन में ऐसा डेब्यू करने के लिए धन्यवाद जो सामूहिक रूप से हम सभी के दिलों में बस गया है'!
Neena Gupta: 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किए जाने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द, बोलीं-बगैर कहे निकाल

विज्ञापन
Kal Ho Naa Ho: Karan Johar shared post as SRK Preity Zinta Saif Ali Khan fIlm completes 20 Years
फिल्म: कल हो ना हो (2003) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर  38.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइट ग्रॉस कलेक्शन 82.05 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में जया बच्चन, दारा सिंह, सतीश कौशिक, झनक शुक्ला और सोनाली ब्रेंद्रे जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए थे।
Shah Rukh Khan: बांद्रा के डबिंग स्टूडियो में दिखे शाहरुख खान, 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी भी आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed