{"_id":"5ca77e08bdec2213f01bef3f","slug":"kalank-actress-madhuri-dixit-wants-her-biopic-and-this-actress-to-play-my-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद की बायोपिक पर बोलीं 'कलंक' की माधुरी दीक्षित, 'यह अभिनेत्री निभाए मेरा रोल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद की बायोपिक पर बोलीं 'कलंक' की माधुरी दीक्षित, 'यह अभिनेत्री निभाए मेरा रोल'
मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' इन दिनों खास चर्चा में है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म इस 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में ढेर सारी बातें शेयर की जिसमें उन्होंने खुद की बायोपिक बनाए जाने पर इस एक्ट्रेस के उनका रोल करने की इच्छा जताई।
2 of 5
alia bhatt, madhuri dixit, sonakshi sinha
माधुरी ने कहा वह चाहती हैं कि अगर उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बने तो उसमें आलिया भट्ट को उनका किरदार दिया जाए। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इसके लिए आलिया को थोड़ा बहुत कथक भी सीखना पड़ेगा। माधुरी फिल्म में अपने नृत्य से भी जानी जाती हैं। कथक नृत्य में उन्हें महारत हासिल है। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान की संगत में ली।
3 of 5
Madhuri Dixit and Saroj Khan
- फोटो : twitter
माधुरी ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद अच्छी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने आलिया की कुछ फिल्में देखी हैं जिनमें उन्हें उनका काम बेहद पसंद आया। आलिया को बीती कुछ फिल्में गली ब्वॉय, राजी और हाईवे में देखा गया था। अब आलिया फिल्म कलंक में माधुरी के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
madhuri dixit
फिल्म कलंक में एक गाने पर जब डांस शूट किया जा रहा था तो माधुरी ने उस दौरान आलिया को कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। माधुरी ने बताया था कि घाघरा पहन कर घूमते वक्त किसी एक प्वाइंट पर अपना लक्ष्य केंद्रित करें ताकि उन्हें परफॉर्म करने में किसी भी तरीके की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
फिल्म कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 22 साल बाद एक साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म 'महानता' (1997) में यह जोड़ी आखिरी बार देखी गई थी। माधुरी और संजय दत्त शादी करने वाले थे लेकिन 1993 में मुंबई बम धमाके में संजय दत्त का नाम आने से अभिनेत्री ने पैर पीछे खींच लिए थे। इसके कुछ साल बाद अभिनेत्री ने राम नेने से शादी कर घर बसा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।