सब्सक्राइब करें

11 अप्रैल को रिलीज होगी पीएम मोदी की बायोपिक, विवेक ओबरॉय ने खुद बताया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 05 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
pm modi biopic will release on 11 april vivek oberoi tweets
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

कड़े सघर्ष के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। इससे पहले भारी विवाद के चलते तारीख को दो बार टाला जा चुका है। फिल्म 5 और 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों के विरोध के कारण फिल्म आज 5 अप्रैल को रिलीज नहीं हो सकी। अब फिल्म 12 अप्रैल नहीं बल्कि 11 अप्रैल को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 11 अप्रैल से ही देश में आम चुनाव 2019 शुरू होंगे।  

Trending Videos
pm modi biopic will release on 11 april vivek oberoi tweets
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

इस बात की पुख्ता जानकारी फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक आनंद ओबरॉय ने दी है। उन्होंने आज (5 अप्रैल) शाम 7.30 बजे एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। ट्वीट में फिल्म के पोस्टर पर साफ-साफ लिखा है कि यह 11 अप्रैल को रिलीज होगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi biopic will release on 11 april vivek oberoi tweets
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

बीते दिनों ही खबर आई थी कि फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। इससे पहले एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा था 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे सीनियर और फेमस वकील ऐसी आम फिल्म पर याचिका दायर करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।'

Vivek Oberoi: I don't understand why some people are overreacting like this. Why are such senior and famous lawyers like Abhishek Singhvi ji and Kapil Sibal ji wasting time on filing a PIL on such a modest film? Don't know if they are scared of the film or of Chowkidar's 'danda'. pic.twitter.com/aY7cvz4loB

— ANI (@ANI) April 3, 2019

 

pm modi biopic will release on 11 april vivek oberoi tweets
पीएम मोदी बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम

पूर्व में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि फिल्म 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई।  

विज्ञापन
pm modi biopic will release on 11 april vivek oberoi tweets
modi biopic - फोटो : social media

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed