{"_id":"5ca7575dbdec22143b6f179c","slug":"sunny-leone-used-to-cry-while-shooting-of-karenjeet-kaur-an-untold-story-of-sunny-leone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन को आज भी रूलाते हैं वो दिन, शूटिंग के बाद कैसे होते थे हालात, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन को आज भी रूलाते हैं वो दिन, शूटिंग के बाद कैसे होते थे हालात, खुद किया खुलासा
'बेबी डॉल' सनी लियोन वेब सीरीज 'करणजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लिनोयी' के आखिरी सीजन के लिए तैयारी कर चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि इससे पहले के पार्ट में शूटिंग करते वक्त उनके आंसू छलक पड़ते थे। गौरतलब है कि सीरीज उनके जीवन पर आधारित है जिसमें उनके पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के दिनों को भी फिल्माया गया है।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : twitter
सनी ने बताया कि फिल्म में जब-जब शूट करती थी तो उन्हें उनकी जिंदगी का वो काला अध्याय याद आ जाता था जिसे अब वो छोड़ आई हैं। सनी ने कहा ' निश्चित रूप से मेरे लिए जिंदगी के उस दौर को फिर से दोहराना कोई आसान नहीं था, मैं लोगों के लिए एक अलग चीज मानी जाती थी, जब मेरी मां का देहांत हुआ तब पिता कैंसर से जूझ रहे थे और थोड़े दिनों में वह भी चल बसे, फिर मैंने शादी कर ली और भारत से टीवी में काम करने का मौका मिला और मेरे साथ सबकुछ बहुत जल्द हो रहा था।'
3 of 5
sunny leone
अभिनेत्री ने आगे कहा इनमें से कुछ ऐसी भी स्थितियां मेरे सामने आईं जो दिल को दुखाती थीं, इसलिए मैं कभी उस काले अध्याय में दोबारा नहीं जाना चाहती हूं, क्योंकि शूटिंग के वक्त बहुत टूट जाती थी और यह सब देखकर मेरे पति डेनियल वीबर को बहुत ही अजीब ही लगता था लेकिन वह मुझे इस स्थिति में से निकालने के लिए कुछ कर भी नहीं सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
सनी का मानना है कि वह भी अब फिल्म इंडस्ट्री की बारिकी से वाकिफ हो गई हैं। इस पर उन्होंने कहा कि शुरुआती फिल्मों में उन्हें एक पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले घबराया करती थीं, लेकिन अब उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री का माहौल बदल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
बता दें कि सनी की परदे पर शुरुआत मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से हुई थी। इसके बाद उन्हें अभिनेत्री पूजा भट्ट ने फिल्म 'जिस्म 2' के लिए साइन किया था। यहां से सनी के फिल्मी करियर को बड़ी रफ्तार मिली थी। सनी फिल्म 'एक पहेली लीला', 'रईस' और 'वन नाइट स्टैंड' में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।