{"_id":"5cbad275bdec22140d56c48d","slug":"kalank-movie-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' को नहीं मिला गुडफ्राइडे की छुट्टी का फायदा, 'केसरी' भी नहीं छू पाई 150 करोड़ का आंकड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' को नहीं मिला गुडफ्राइडे की छुट्टी का फायदा, 'केसरी' भी नहीं छू पाई 150 करोड़ का आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kalank
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म कलंक को शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जो भी उम्मीदें रहीं, वे पूरी नहीं हो सकी हैं। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले गुरुवार के दिन जबरदस्त गिरावट देखी, शुक्रवार को भी फिल्म वहीं टिकी रही। फिल्म कलंक रिलीज के पहले तीन दिन सिर्फ 44 करोड़ 65 लाख रुपये ही कमा सकी है। फिल्म को सुपरहिट का तमगा पाने के लिए पहले वीकएंड में करीब 100 करोड़ रुपये कमाने की दरकार है, लेकिन वहां तक पहुंचना फिल्म के लिए मुश्किल दिख रहा है।
2 of 5
Kalank
- फोटो : instagram
80 करोड़ रुपये की लागत से बनी वरुण धवन, आलिया भट्ट स्टारर कलंक की कामयाबी की राह में इसकी कहानी और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही आलोचना ने रोड़े अटका दिए हैं। पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली करण जौहर की फिल्म कलंक ने गुरुवार को सिर्फ 11 करोड़ 45 लाख रुपये कमाए। शुक्रवार को हनुमान जयंती और गुड फ्राइडे के चले फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद लगाए बैठे फिल्म के निर्माताओं को निराशा ही हाथ लगी और फिल्म सिर्फ 11 करोड़ 60 लाख रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर जुटा सकी।
3 of 5
Romeo Akbar Walter
- फोटो : social media
वहीं जॉन अब्राहम स्टारर रोमियो वॉल्टर अकबर यानी रॉ ने दूसरे हफ्ते में भी 270 स्क्रीन्स पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी और सात करोड़ 24 लाख रुपये कमाकर अपनी लागत से ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म की दो हफ्ते में कुल कमाई 35 करोड़ 87 लाख रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
junglee
- फोटो : social media
जंगली पिक्चर्स की विद्युत जामवाल स्टारर चक रसेल निर्देशित फिल्म जंगली तीसरे हफ्ते में भी करीब 100 सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 32 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म जंगली अब तक बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ 69 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही करण जौहर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी चौथे हफ्ते में भी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सकी। केसरी की स्क्रीनिंग चौथे हफ्ते में करीब 700 सिनेमाघरों में हुई और इसने इस दौरान चार करोड़ 42 लाख रुपये का कारोबार किया। केसरी की चौथे हफ्ते तक की कमाई मिलाकर नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 147 करोड़ रुपये ही हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।