फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर से फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं आलिया भट्ट, 'कलंक' को लेकर कही ये बात

Fri, 12 Apr 2019 12:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Apr 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
kalank star alia bhatt says she doesn't want to marry now
Alia Bhatt - फोटो : instagram

कभी संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के ऑडीशन में फेल हुईं आलिया अब भंसाली की ही फिल्म में सलमान खान की हीरोइन हैं। हाईवे, उड़ता पंजाब और राजी जैसी फिल्में करके वह हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। अब कसौटी पर उनकी वह अदाकारी है, जिसके नतीजे पर सबकी आंखें लगी हैं। और, कान लगे हैं उनके घर जल्दी बजने वाली शहनाइयों के चर्चे पर। देखिए, आलिया क्या कहती हैं अमर उजाला संवाददाता अक्षित त्यागी से इस खास मुलाकात में।

kalank star alia bhatt says she doesn't want to marry now
alia bhatt

कलंक में अपने लुक और इस किरदार के लिए क्या क्या तैयारियां कीं आपने?

इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मुझसे एक शो और कुछ फिल्में देखने को कही गईं। मैने ये शो ज़िंदगी गुलजार है और फिल्मों में मुगले आज़म, सिलासिला, कभी कभी और उमराव जान देखी। इस किरदार के लिए सबसे ज़्यादा प्रेरणा मुझे रेखा जी से मिली। उनकी आंखों से सब कुछ कह देने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया। 

kalank star alia bhatt says she doesn't want to marry now
Kalank teaser poster - फोटो : twitter

देवदास नहीं देखी आपने माधुरी दीक्षित वालीउनके साथ तो आप इस फिल्म में भी हैं।

जब मुझे पता चला कि मेरा अगला सीन माधुरी जी के साथ होगा तो पहले दिन तो मैं सो भी नहीं पाई। सेट पर पहुंची तो मैं इतनी बेचैन हो गई कि मै डर के मारे अपने हाथों पर बैठ गई। फिर हमने खूब बातें की और मुझे थोड़ा ठीक लगने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kalank star alia bhatt says she doesn't want to marry now
alia bhatt

आप अवार्ड्स पर अवार्ड्स जीतती जा रही हैं, क्या कहना चाहती हैं इस कामयाबी पर?

मैं बहुत खुश हूं और उससे भी ज्याद मैं दर्शकों की आभारी हूं जो उन्होने मुझे पसंद किया। एकदम से ही मुझे आरआरआर, इंशाअल्लाह औऱ सड़क 2 के ऑफर मिल गए। सब इतनी जल्दी हुआ कि पता भी नहीं चला। एक कलाकार के पास क्या होता है, ऑडियंस को उनका प्यार लौटाने का, मनोरंजन। तो मैं बस यह चाहती हूं कि मैं उन्हें भरपूर मनोरंजन दूं। इन अवॉर्ड्स से भी ज्याद खुशी तब होती है। 

विज्ञापन
kalank star alia bhatt says she doesn't want to marry now
Alia Bhatt And Varun Dhawan - फोटो : instagram

आपकी और वरुण की केमिस्ट्री का क्या राज है? 

कुछ लोगों के साथ केमिस्ट्री बिलकुल सटीक बैठती है। मुझे तो लगता है कि मेरा और वरुण का पिछले जन्म का कोई रिश्ता है। हम दोनों एक दूसरे की बातें बिना एक दूसरे को कहे समझ लेते हैं। हम बहुत अच्छे दोसत हैं, एक दूसरे की बहुत मदद भी करते हैं। इससे ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed