फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: प्रभास ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' के टीजर पर दी प्रतिक्रिया, बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल

Fri, 29 Sep 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Sep 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 Ad and Salaar star Prabhas showers praise on Ranbir Kapoor Animal teaser calls it stunning
रणबीर कपूर और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म से जारी हो चुके अभिनेता के लुक ने फैंस के उत्साह को पहले से ही बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब आरके के जन्मदिन के खास अवसर पर इसका धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर जारी होने के बाद ही फैंस की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। अब हाल ही में, साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास ने रणबीर कपूर के 'एनिमल' की तारीफ की है।

Kalki 2898 Ad and Salaar star Prabhas showers praise on Ranbir Kapoor Animal teaser calls it stunning
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर जब उनकी आने वाली फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हुआ तो उनके फैंस बेहद खुश हो गए। टीजर को दर्शकों की सकारात्मक समीक्षा मिली है। यहां तक कि प्रभास ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसकी प्रशंसा की है। हालांकि, फिल्म पहले अगस्त 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन मुद्दों के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है।

Mehmood: संघर्ष के दिनों में अंडे बेचने-टैक्सी चलाने का काम करते थे महमूद, ऐसे चमकाई किस्मत और बने कॉमेडी किंग

Kalki 2898 Ad and Salaar star Prabhas showers praise on Ranbir Kapoor Animal teaser calls it stunning
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास भी हाल ही में रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म की प्रशंसा करने वाले मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों के समूह में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर पर अपने विचार साझा किए। प्रभास ने अपने स्टोरी पर 'एनिमल' का पोस्टर साझा करते हुए रणबीर कपूर की तारीफ की और लिखा, 'शानदार टीजर।' इसके साथ ही अभिनेता ने एनिमल की टीम को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 Ad and Salaar star Prabhas showers praise on Ranbir Kapoor Animal teaser calls it stunning
एनिमल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म मूल रूप से अगस्त में रिलीज होने वाली थी। साथ ही इसकी टक्कर सनी देओल की 'गदर 2', अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और रजनीकांत की 'जेलर' से होनी थी। हालांकि, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को दिसंबर तक टालने का फैसला किया।

Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

विज्ञापन
Kalki 2898 Ad and Salaar star Prabhas showers praise on Ranbir Kapoor Animal teaser calls it stunning
एनिमल - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में अनिल कपूर ने नायक के पिता बलबीर सिंह की भूमिका निभाई है, जबकि बॉबी देओल मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर के किरदार की पत्नी गीतांजलि का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed