सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बिना नाम लिए बिग बी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना! ऐश्वर्या को लेकर रैली में दिया था ये बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 22 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को लेकर यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है।  

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Fame Amitabh Bachchan Shares Cryptic Post After Rahul Gandhi Remarks about Him and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक एक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और  उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बयान दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बिग बी ने अभी तक इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने ट्विटर पर एक गुप्ता पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में बिना किसी रका नाम लिए करारा निशाना साधा है। 

Trending Videos
Kalki 2898 AD Fame Amitabh Bachchan Shares Cryptic Post After Rahul Gandhi Remarks about Him and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को लेकर यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है। बिग बी ने खुलासा किया कि वह सब कुछ एक तरफ रख कर शाम को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। बिग बी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कमेंट कर कहा, 'टी 4929 – वर्कआउट का समय.. शरीर की गतिशीलता.. दिमाग का लचीलापन.. बाकी सब इंतजार कर सकते हैं।' 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Fame Amitabh Bachchan Shares Cryptic Post After Rahul Gandhi Remarks about Him and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही बिग बी ने एक ब्लॉग भी साझा किया है। उन्होंने कहा, 'लंबे समय के बाद कार्य यात्रा, लंबे समय के बाद बेस से अनुपस्थिति, लंबे समय के बाद रविवार को जीओजे में नहीं हो पाना, काफी अधूरा लगता है, मगर जीवन चलता रहता है। साथ ही काम जारी रखने की इच्छा कभी कम नहीं होनी चाहिए। पंडित और बुद्धिमानी लोग सलाह देते रहते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है, मगर फिर भी हम टिक रहते हैं और प्रयास करते हैं।'

Rajeev Khandelwal: टीवी स्टार्स को काम देने से कतराते हैं मेकर्स, फिल्म निर्माताओं पर राजीव का बड़ा खुलासा

Kalki 2898 AD Fame Amitabh Bachchan Shares Cryptic Post After Rahul Gandhi Remarks about Him and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे लिखा, 'शुभचिंतकों के दबाव व समर्थन के साथ आप सभी मेरे साथ हैं, सकारात्मक सोच के साथ, जो मेरे साथ चलते हैं। मुझे नई आशा और साहस देते हैं कि मैं इस पर खरा उतरूं। हमेशा यही प्रार्थना, प्यार रहेगा।' अमिताभ बच्चन ने अपने बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कोई बयान या प्रतिक्रिया नही दी है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और देश भर में रैलियों की मेजबानी कर रहे हैं। एक रैली के दौरान उन्होंने बॉलीवुड का मजाक उड़ाया। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Fame Amitabh Bachchan Shares Cryptic Post After Rahul Gandhi Remarks about Him and Aishwarya Rai
पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा, 'राम मंदिर के अभिषेक समारोह में उद्योगपतियों और अमिताभ बच्चन को आमंत्रित करके, मोदी ने संदेश दिया कि देश के 73 फीसदी लोगों का कोई महत्व नहीं है।' इसके अलावा एक अलग रैली में उन्हों ने कहा, 'अरबपतियों के लिए कालीन बिछी है, गरीबों के लिए कुछ नहीं। टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अभिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते दिखेंगे... किसी गरीब की समस्या नहीं। जनता से पूछा राम मंदिर आयोजन में क्या कोई गरीब दिखा, मजदूर दिखा.... दिखे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी।' 

Kangana Ranaut: मर्दों की पॉलिथीन बैग से तुलना करने पर ट्विंकल पर बरसीं कंगना, कहा- सोने की थाली में करियर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed