किस.. रोमांस... अफेयर और फिजिकल रिलेशन... आम बोलचाल में भले ही ये शब्द बेहद कॉमन हो चुके हैं, लेकिन घर-परिवार या जानकारों के बीच खुले तौर पर इनकी बातें करना आज भी सभ्य नहीं माना जाता। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो इस तरह के मसलों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। साथ ही, अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे भी किए, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। इन्हीं सेलेब्स से जब शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने को लेकर सवाल पूछा गया, तब भी उनके जवाब एकदम अनोखे थे। आइए जानते हैं किस सितारे ने इस मसले पर क्या कहा?
Physical Relation: मैं नौ साल की थी जब... शादी से पहले शारीरिक संबंध पर सेलेब्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि केकलां
कल्कि केकलां ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने महज नौ साल की उम्र में शारीरिक संबंध बनाए थे। अभिनेत्री ने बताया था, 'मैंने नौ साल की उम्र में एक शख्स को अपने करीब आने दिया था। उसे अपने साथ संबंध बनाने की इजाजत दी थी। हालांकि, उस वक्त मुझे इस चीज का मतलब नहीं पता था। लेकिन, तब मुझे यह सोच-सोचकर डर लग रहा था कि यदि मेरी मां को इस बात की जानकारी मिल गई तो वह क्या करेंगी।'
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'माय चॉइस' नामक वीडियो में कहा था कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना या न बनाना इंसान की खुद की मर्जी है। अगर वह ऐसा करता भी है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह शारीरिक संबंध को गलत नहीं मानते हैं। अभिनेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि शारीरिक संबंध बनाना एक खूबसूरत और स्वभाविक प्रक्रिया है। यह कहीं से भी गलत या गंदी चीज नहीं है, इसलिए इसमें छिपाकर रखने जैसा कुछ नहीं है।
सनी लियोनी
सनी लियोनी से जब एक साक्षात्कार के दौरान पूछा गया था कि वह शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के बारे में क्या सोचती हैं तब उन्होंने सीधा जवाब न देते हुए कहा था कि अगर मैंने इस बात की चिंता की होती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, तो आज मैं इस मुकाम पर नहीं पहुंचती। सबको वही करना चाहिए, जो उन्हें अच्छा लगता है।