फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki Koechlin: फलस्तीन-इस्राइल विवाद के बीच कल्कि केकलां ने डिलीट किया एक्स, सयानी गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 05 Dec 2023 08:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 05 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

फलस्तीन-इस्राइल विवाद के बीच कल्कि केकलां ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) को डिलीट कर दिया है। वहीं, इस पर अभिनेत्री सयानी गुप्ता की प्रतिक्रिया भी खूब सुर्खियों में है। 
 

विज्ञापन
Kalki Koechlin deletes x aka Twitter amid Palestine Israel crisis actress sayani gupta reacts like this
कल्कि केकलां-सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि केकलां ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) डिलीट कर दिया और इसका स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि प्लेटफॉर्म पर फलस्तीन और इस्राइल की स्थिति के दौरान नफरत और गलत सूचना के प्रसार के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। अभिनेत्री ऐसी घटनाओं से बेहद आहत हैं। साथ ही एक्स छोड़कर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। 

Kalki Koechlin deletes x aka Twitter amid Palestine Israel crisis actress sayani gupta reacts like this
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कल्कि केकलां ने एक्स डिलीट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'आज ये करना पड़ा। नफरत और दुष्प्रचार, विनाशकारी स्क्रॉलिंग, असहायता, लेकिन जो चीज वास्तव में मेरे लिए सीमा लांघ गई, जिसने मुझे वास्तव में एक सीमा खींचने के लिए मजबूर किया वह हजारों की संख्या में मारे गए फलस्तीनी बच्चों को नकारना या उचित ठहराना था, या इस्राइली महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार और हत्या का खंडन या महिमामंडन करना, मेरे पास बहुत कुछ था। कुछ स्थान जिन्होंने मुझे अधिक परिप्रेक्ष्य प्राप्त करने में मदद की है। बेहतर रास्ता खोजें।'

Kalki Koechlin deletes x aka Twitter amid Palestine Israel crisis actress sayani gupta reacts like this
सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि केकलां अपने अनुयायियों को कुछ वैकल्पिक मंच प्रदान करती भी नजर आई हैं। अभिनेत्री ने फलस्तीन-इस्राइल संकट से संबंधित कई हैशटैग का भी उपयोग किया। उनके फैसले की सराहना करते हुए, 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' की अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने टिप्पणी की, 'ओह यार। बिल्कुल। अब कोई बारीकियां नहीं हैं। बस क्या है इसका कोई मतलब नहीं। यह सब ध्रुवीकरण के बारे में है। यह या वह। एक पक्ष चुनें और दूसरे से नफरत करें। साथ ही शायद दो वर्ष पहले एक्स से दूर हो गई थी। अब तक की सर्वश्रेष्ठ सफाई।'

Priyanka Chopra: तमाम अभिनेत्रियों के बाद प्रियंका का डीपफेक वीडियो वायरल, अभिनेत्री की आवाज से हुई छेड़छाड़
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kalki (@kalkikanmani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki Koechlin deletes x aka Twitter amid Palestine Israel crisis actress sayani gupta reacts like this
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच, हमास के खिलाफ जमीनी हमले की बहाली के बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा कि इजरायल हमास द्वारा बंधक बनाई गई महिला बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह उन्हें रिहा नहीं करेगा। सुवलिन ने कहा, 'बंधक वार्ता का पहला चरण महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बारे में था। हमास ने नागरिक महिलाओं को बंधक बना रखा है और उन्हें रिहा नहीं करेगा, और इस्राइल उन महिलाओं को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए इस्राइल इस बात पर जोर दे रहा है कि हमास उन महिलाओं की रिहाई पर अमल करे। वहीं, इस्राइल ने कहा है, कि अगर हमास उस पर अमल करने के लिए तैयार है, तो इस्राइल बंधकों की अतिरिक्त श्रेणियों पर चर्चा करने के लिए बिल्कुल तैयार है।'

Animal BO Collection Day 5: वैश्विक स्तर पर नंबर वन फिल्म बनी 'एनिमल', हंगर गेम्स-नेपोलियन को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Kalki Koechlin deletes x aka Twitter amid Palestine Israel crisis actress sayani gupta reacts like this
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काम के मोर्चे पर, कल्कि केकलां को आखिरी बार दीप्ति नवल के साथ 'गोल्डफिश' में देखा गया था। फिल्म में कल्कि एक प्यारी बेटी अनामिका के किरदार में नजर आईं, जो आर्थिक समस्याओं से जूझती है। दीप्ति ने डिमेंशिया से पीड़ित उनकी मां की भूमिका निभाई। अभिनेत्री अगली बार आर अरविंद की फिल्म 'एम्मा एंड एंजेल' में देखी जाएंगी।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के लिए कठिन था 'कड़क सिंह' का किरदार, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed