{"_id":"5db173248ebc3e01767f6a33","slug":"kalki-koechlin-flaunts-her-baby-bump-while-premier-of-web-series-bhram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज के प्रीमियर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कल्कि, बताया 'भ्रम' में क्या है खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेब सीरीज के प्रीमियर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कल्कि, बताया 'भ्रम' में क्या है खास
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कल्कि केकलां
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में मां आनंद शीला से प्रेरित किरदार करने के बाद मशहूर अभिनेत्री कल्कि केकलां अपनी नई वेब सीरीज भ्रम के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। सीरीज में वह तनाव से गुजर रहीं एक उपन्यासकार के किरदार में हैं। सीरीज का भव्य प्रीमियर मुंबई में बुधवार रात हुआ जहां कल्कि केकलां का बेबी बंप चर्चा का विषय बना रहा।
2 of 4
भ्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीमियर के दौरान अनौपचारिक बातचीत में कल्कि कहती हैं, 'भ्रम एक रहस्यमयी कहानी है और इसमें मेरा किरदार बहुत ही असमान्य शख्सीयत का है। जब मैंने पहली बार इसकी कहानी सुनी तो मुझे कई दिन लग गए थे अपने इस किरदार को समझने और सीरीज के लिए हां करने में। इसकी शूटिंग के दौरान ही सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ। लेकिन, भ्रम में मैं लीड किरदार कर रही हूं और सीरीज की पूरी कहानी इसी उपन्यास लिखने वाले किरदार के चारों तरफ गढ़ी गई है।'
3 of 4
भ्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज भ्रम का निर्देशन मलयालम और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संगीत सिवन ने किया है। संगीत की बतौर निर्देशक पिछली हिंदी फिल्म थी यमला पगला दीवाना 2 और उन्होंने सनी देओल की फिल्म जोर से ही हिंदी सिनेमा में करीब 20 साल पहले डेब्यू किया था। सीरीज के बारे में चर्चा चलने पर संगीत कहते हैं, “भ्रम एक बहुत ही चुस्त पटकथा पर बनी वेब सीरीज है। मैं उम्मीद ही कर सकता हूं कि जैसी इसकी पटकथा है, वैसी ही सीरीज मैं बना पाया। कल्कि का किरदार वाकई बहुत दमदार किरदार है। हम सबको भरोसा है कि जी5 का प्लेटफॉर्म इसे दुनिया भर के दर्शकों तक मजबूती से पहुंचाने में कामयाब रहेगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कल्कि केकलां
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की ये लगातार दूसरी वेब सारीज है जो एक महिला किरदार पर केंद्रित है। इससे पहले जी5 ने दीया मिर्जा के साथ काफिर सीरीज बनाई थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। भ्रम जी5 की महिला केंद्रित विषय पर बनी दूसरी वेब सीरीज है। वेब सीरीज की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है और इसमें कल्कि के अलावा भूमिका चावला, संजय सूरी, ऐजाज खान, ओंकार कपूर आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं। वेब सीरीज देखने वालों ने इसकी जमकर तारीफ की और कल्कि को एक दमदार किरदार निभाने के लिए बहुत बधाइयां भी दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।