कमाल आर खान (केआरके) सिनेमा जगत में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हिंदी सिनेमा की हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं लेकिन ये भी सच है कि वह ज्यादातर फिल्मों में कमियां निकालने की वजह से ट्रोल होते हैं। इतना ही नहीं, केआरके बॉलीवुड के अभिनेताओं को घेरने का भी एक मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इस बार केआरके ने कुछ अलग किया है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की तारीफ की है।
KRK vs Arjun Kapoor: क्या अर्जुन कपूर से नफरत करते हैं केआरके? ट्वीट करके खुद किया यह खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अर्जुन कपूर से नफरत नहीं करते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि लोगों को बेशक ऐसा लगता है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि मुझे अर्जुन कपूर से नफरत है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह बहुत ही विनम्र प्यारा लड़का है। हमारे बीच सिर्फ रचनात्मक मतभेद हैं। जैसे, वह टाइटर श्रॉफ को पसंद नहीं करता है। लेकिन मैं करता हूं।'
Many people think that I hate @arjunk26! Not at all. He is a very humble sweet boy. We are just having creative differences. Like, he doesn’t like @iTIGERSHROFF dialogue delivery but I love it.
केआरके ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का रिव्यू भी किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को शानदार बताते हुए चार स्टार दिए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'हीरोपंती 2 देखी, खूबसूरत, कलरफुल और धमाकेदार एक्शन। तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ ने बहुत अच्छे से अपना किरदार निभाया है। निर्देशक अहमद खान ने भी अपना बेस्ट दिया है। फिल्म में पावरफुल डायलॉग्स बड़े सीन्स को अच्छे से सपोर्ट करते हैं। ये एक पैसा वसूल फिल्म है। मेरी ओर से फिल्म को 4 रेटिंग।' हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।