अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान उर्फ केआरके को बेल मिल गई है। आज वह नौ दिनों बाद जेल से बाहर आने वाले हैं। उनके वकील अशोक सरावगी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कमला आज यानी गुरुवार को ठाणे जेल से बाहर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केआरके को छेड़छाड़ और अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा व अन्य के बारे में कथित अपमानजनक ट्वीट से संबंधित मामले में जमानत मिल गई है।
KRK: ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले जेल से बाहर आए केआरके, खुशी से झूमे सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- गब्बर इज बैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने क्या कहा?
केआरके को छेड़खानी मामले में मंगलवार 6 सितंबर को जमानत दे दी गई थी। बोरीवली मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा, 'मैंने सोच-समझकर याचिकाकर्ता के लिखित और मौखिक तर्क पर विचार किया। दरअसल, आरोपित द्वारा किए गए कथित ट्वीट के आधार पर दर्ज किया गया अपराध वर्ष 2020 का है। आरोपित द्वारा किए गए कथित ट्वीट के परिणामस्वरूप हुई किसी भी घटना के साथ अभियोजन पक्ष नहीं आया। इसलिए, इस तरह के मामलों में जमानत देने की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए, निश्चित रूप से आरोपी कुछ शर्तों पर जमानत पर रिहा होने का पात्र है।”
कोर्ट ने लगाईं शर्तें
कोर्ट ने शर्तें लगाते हुए कहा, ''आरोपी को निर्देश दिया जाता है कि वह 15 हजार रुपये बतौर पर्सनल बॉन्ड या नकद जमा कराकर जमानत पर रिहा हो सकता है। आरोपी को दूसरे और चौथे सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच चार्जशीट दाखिल होने तक या 60 दिनों के लिए, जो भी कम हो, संबंधित पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा।
खुश हुए सोशल मीडिया यूजर्स
केआरके के रिहा होने पर सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गब्बर इज बैक। केआरके को मिली जमानत'। वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "केआरके को जमानत मिल गई है। उम्मीद करता हूं कि वह भी अर्नब गोस्वामी की तरह चुप न हो जाएं। ब्रह्मास्त्र और कठपुतली की रिलीज के करीब यह सब स्क्रिप्टेड लग रहा था। केआरके को गिरफ्तार कर लिया गया है, कठपुतली रिलीज हो गई है और अब ब्रह्मास्त्र भी कल रिलीज हो जाएगी।"
Gabber is back💐💐#krk got bail@kamaalrkhan
— thakur shahab (@BnnaShanu) September 8, 2022
#ब्रम्हास्त्र_का_बहिष्कार#BoycottbollywoodCompletely #KRKArrested #KRKReview
— roshan yadav (yaduvanshi)🖊 (@roshanpppiiii) September 8, 2022
Krk comming out of prison today 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/hwJuVZMASM
#KRKArrested gets bail,i hope suddenly he does not go quiet like #arnabgoswami,all looked scripted close to d release of #Bhramastra n #flopcutputtli krk is arrested n now that #cutputtli has released n so will bharamastra release tmrw it's safe 4 #Bollywood to let #krk go.
— Saunil Daru JAI HIND (@SaunilD) September 8, 2022