फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर ने जायरा वसीम को बताया आमिर खान की चेली, कहा- कितनी बड़ी नौटंकी...

Wed, 11 Sep 2019 11:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 11 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan trolls Zaira Wasim For The Sky Is Pink Movie
zaira wasim - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कमाल आर खान अक्सर कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देते हैं कि उनका नाम सुर्खियों में आ जाता है। इस बार उनके निशाने पर बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं जायरा वसीम हैं। केआरके ने उन्हें आमिर खान की चेली बताया है।

Kamaal R Khan trolls Zaira Wasim For The Sky Is Pink Movie
Zaira Wasim and Priyanka Chopra - फोटो : instagram

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर आने के बाद एक बार फिर से जायरा वसीम चर्चा में आ गईं। इस फिल्म में जायरा प्रियंका और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभा रही हैं।

Kamaal R Khan trolls Zaira Wasim For The Sky Is Pink Movie
krk

इस बीच कमाल आर खान ने भी जायरा वसीम पर एक ट्वीट कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने लिखा- 'इस्लाम उन्हें फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं देता है और फिर वह #TheSkyIsPink में भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि वह कितना बड़ा नाटक और नौटंकी हैं। आमिर की चेली है मजाक थोड़े ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan trolls Zaira Wasim For The Sky Is Pink Movie
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इससे पहले कई यूजर्स ने जायरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। आपको बता दें, 30 जून को जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत छोड़ने का एलान किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।' 

विज्ञापन
Kamaal R Khan trolls Zaira Wasim For The Sky Is Pink Movie
zaira wasim - फोटो : instagram

जायरा ने आगे लिखा था- 'अभिनेत्री बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा के इस एलान के बाद कई लोगों ने उनके इस फैसले पर सवाल भी उठाए थे। इसमें सिनेमाजगत की हस्तियां भी शामिल थी। आपको बता दें, जायरा वसीम ने सिनेमाजगत में 'दंगल' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आई थीं। 'द स्काई इज पिंक' जायरा की तीसरी और आखिरी फिल्म है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed