फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जोया फैक्टर' का नया गाना रिलीज और अक्षय-करीना की 'गुडन्यूज' बदली समेत 5 खबरें

Wed, 11 Sep 2019 09:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Akshay Kareena Diljeet Kiara Good newwz Pepsi ki Kasam kangana taapsee
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय-करीना की फिल्म का बदला नाम


अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के शीर्षक में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले फिल्म का नाम good News था लेकिन अब फिल्म का नाम Good Newwz कर दिया गया है। फिल्म के नाम बदलाव की जानकारी करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी। करण ने लिखा- "हैप्पी बर्थडे अक्षय, हम तुमसे प्यार करते हैं!!!! गुड न्यूज (Good News) यह है कि हमारी फिल्म 'गुड निऊज' (Good Newwz) धमाके के साथ इस साल का अंत करेगी!!!! आप सभी के द्वारा इसे देखे जाने का इंतजार रहेगा। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Bollywood news Capsule Akshay Kareena Diljeet Kiara Good newwz Pepsi ki Kasam kangana taapsee
the zoya factor

फिल्म 'द जोया फेक्टर'  का नया गाना 'पेप्सी की कसम' रिलीज 
सोनम कपूर और सलमान दुलकर की अपकमिंग फिल्म द जोया अख्तर का गाना 'पेप्सी की कसम' रिलीज हो गया है। गाने में सोनम कपूर और सलमान की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आ रही है। बता दें कि 'द जोया फैक्टर' की कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है। यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है। वहीं गाने की बात करें तो 'पेप्सी की कसम' गाने को गाया है सिंगर बैनी दयाल ने और इसे संगीत दिया है शंकर एहसान लॉय ने।


Bollywood news Capsule Akshay Kareena Diljeet Kiara Good newwz Pepsi ki Kasam kangana taapsee
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

गणपति उत्सव में नजर आए जॉन अब्राहम
पूरे देश सहित बॉलीवुड के गलियारों में भी गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। इस बीच बाटला हाउस स्टार जॉन अब्राहम भी गणपति उत्सव में शामिल नजर आए। मुम्बई के अंधेरी में आयोजित गणेशोत्सव के पंडाल में मंगलवार रात जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम, एक्ट्रेस नोरा फतेही, निर्माता भूषण कुमार और उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार शामिल हुए। वहीं जॉन के साथ काजल अग्रवाल भी नजर आईं। गौरतलब है कि काजल जॉन के साथ फिल्म मुंबई सागा में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Akshay Kareena Diljeet Kiara Good newwz Pepsi ki Kasam kangana taapsee
kangana ranaut - फोटो : instagram

जे. जयललिता की बायोपिक की तैयारी में जुटीं कंगना
बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी बायोपिक की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म के बारे में कंगना ने बात करते हुए कहा- 'मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा और पहली बार मैं अपने रूप को परिवर्तित करने जा रही हूं।' बता दें कि तमिल में 'थलाइवा' और हिंदी में 'जया' नाम से बन रही इस बायोपिक का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood news Capsule Akshay Kareena Diljeet Kiara Good newwz Pepsi ki Kasam kangana taapsee
kangana ranaut - फोटो : instagram

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिलहाल में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जिस लड़के को वह डेट कर रही हैं वह उनकी प्रोफेशन से नहीं है। बताया जा रहा है कि तापसी ओलिम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो को डेट कर रही हैं। जो कि डेनमार्क के पॉप्युलर खिलाड़ी हैं।

पढ़ें: रानू मंडल के बारे में बात करते हुए रो पड़े हिमेश रेशमिया, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed