{"_id":"5cf750d6bdec22074a6af96a","slug":"kamaal-r-khan-tweet-against-salman-khan-katrina-kaif-eid-2019-release-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-कटरीना की 'भारत' पर इस एक्टर का तंज, लिखा-प्रोड्यूसर्स को मालूम फिल्म अच्छी नहीं..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-कटरीना की 'भारत' पर इस एक्टर का तंज, लिखा-प्रोड्यूसर्स को मालूम फिल्म अच्छी नहीं..
Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म भारत (Bharat) आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में हैं वहीं दिशा पाटनी (Disha Patani) भी फिल्म में नजर आएंगी। रिलीज के पहले सलमान-कटरीना ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। लेकिन ऐसे में ही एक बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर ने 'भारत' पर निशाना साधा है।
KRK
दअरसल बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने अपने ट्वीट के जरिए 'भारत' और सलमान खान पर निशाना साधा है। बता दें कि केआरके का यह ट्वीट चार जून को दोपहर तीन बजे का है।
KRK
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा-'फिल्म भारत (Bharat) के निर्माता आज(4 जून) रात 9 बजे मीडिया को इस शर्त के साथ फिल्म दिखा रहे हैं कि वह इसके बारे में कल (5 जून) दोपहर 1 बजे तक कुछ भी ट्वीट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि प्रोड्यूसर्स को 100% मालूम है कि मीडिया फिल्म के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहेगा। यह और कुछ नहीं बल्कि पीआर कम्पनी की एक बड़ी भूल है।'
Producers of #Bharat are showing the film to media people today at 9pm with the condition that they can’t tweet anything about the film till 1pm tomorrow. Means producers are 100% sure that media people won’t say good about it. This is the blunder done by PR company #Spice!
— KRK (@kamaalrkhan) June 4, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
krk
केआरके ने 5 जून की सुबह एक और ट्वीट करते हुए लिखा-' भारत के प्रोड्यूसर्स ने सिर्फ तरण आदर्श को ही रिव्यू करने दिया। तरण ने फिल्म को चार स्टार्स दिए हैं और इसे हिट बताया है। आखिरी बार तरण ने दे दे प्यार दे को भी चार स्टार दिए थे और फिल्म ने कुल कमाई महज 78 करोड़ की है।' बता दें कि केआरके बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
salman khan,katrina kaif, bharat
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है जबकि रील लाइफ प्रोडक्शन्स, टी- सीरीज और सलमाम खान फिल्म्स ने फिल्म प्रोड्यूस की है।