फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK vs SRK: केआरके के बदले बोल, माफी मांगने के कुछ दिन बाद शाहरुख पर कसा तंज, कहा- पठान फ्लॉप नहीं हुई तो...

Wed, 16 Nov 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan Urf KRK Commented on Shahrukh Khan SRK targeted actors upcoming film pathaan
केआरके और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत छोड़ते ही कमाल आर खान उर्फ केआरके के बोल बदल गए। दरअसल, केआरके ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शाहरुख खान से माफी मांगी थी और उनकी आगामी फिल्मों को प्रमोट करने का वादा किया था। अभी इस बात को एक महीने भी नहीं हुआ और उन्होंने एसआरके पर एक बार फिर निशाना साधना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं केआरके ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के फ्लॉप होने तक की बात कह दी है।

Kamaal R Khan Urf KRK Commented on Shahrukh Khan SRK targeted actors upcoming film pathaan
शाहरुख खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान ने ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "शाहरुख ने शारजाह में एक मीडियाकर्मी को जवाब दिया और कहा कि उनकी फिल्म 'पठान' सुपरहिट होगी! अब मैं दुनिया से वादा करता हूं, अगर 'पठान' फ्लॉप नहीं हुई तो मैं फिल्मों की समीक्षा करना बंद कर दूंगा। अगर शाहरुख 'पठान' का नाम बदल देंगे तो मेरा चैलेंज है यह फिल्म इनवैलिड हो जाएगी।"

 

Kamaal R Khan Urf KRK Commented on Shahrukh Khan SRK targeted actors upcoming film pathaan
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं केआरके ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं शाहरुख से सहमत हूं कि उनकी फिल्म पठान पाकिस्तान और विदेश में हिट होगी।' बता दें कि केआरके के इस ट्वीट के बाद तहलका मच गया। कई लोगों ने केआरके की पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि उन्होंने शाहरुख की फिल्म को बड़ा चैलेंज दिया है। यह शाहरुख की फिल्म के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं कई यूजर्स ने बॉयकाट शाहरुख और बॉयकाट बॉलीवुड का ट्रेंड चलाया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने शाहरुख को बूढ़ा तक बताते हुए कहा कि अब उन्हें फिल्में करना छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan Urf KRK Commented on Shahrukh Khan SRK targeted actors upcoming film pathaan
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा केआरके ने बॉलीवुड इंडस्ट्री नसीहत देते हुए एक और ट्वीट किया जिसमें यह लिखा कि अगर बॉलीवुड चाहता है कि जनता उनकी फिल्में दोबारा देखें तो बॉलीवुड के सभी लोगों को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करना होगा और फैंस को यह बोलना होगा कि आप हमारे करता धरता हैं और हम आपके सेवक हैं। आप लोगों से ही हमारी पहचान है। वरना हमारा कोई अस्तितव नहीं है।

यह भी पढ़ें: ओटीटी रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करने वालों पर भड़के मानव विज, कहा- आपकी बेवकूफी की वजह से...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed