फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: 'सरकार आर्यन खान को मुआवजा दे', शाहरुख खान के बेटे के सपोर्ट में उतरे केआरके

Wed, 19 Oct 2022 12:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Oct 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
kamaal Rashid Khan aka krk reaction to ncb statement confessing aryan khan may have been framed in fake case
आर्यन खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

किंग खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में नार्कोटेक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीते मंगववार को अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक आर्यन खान को जानबूझकर फंसाया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार करीब 7-8 अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उनपर कार्रवाई होगी। इस मामले पर अब बॉलीवुड के क्रिटिक केआरके का भी बयान सामने आया है। केआरके ने आर्यन खान का सपोर्ट किया है।

kamaal Rashid Khan aka krk reaction to ncb statement confessing aryan khan may have been framed in fake case
कमाल आर खान - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्मों का रिव्यू और सितारों के बारे में आलोचनात्मक बातें करने वाले केआरके अब आर्यन खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने लिखा है एनसीबी की आंतरिक जांच के अनुसार आर्यन खान को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। इसलिए अब हर मीडिया हाउस को आर्यन खान से माफी मांगनी चाहिए। यहां तक कि आर्यन को बिना किसी अपराध के 28 दिनों तक जेल में रखने के लिए मुआवजा देना चाहिए।


kamaal Rashid Khan aka krk reaction to ncb statement confessing aryan khan may have been framed in fake case
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अब केआरके के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर कमेंटेस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी तो अच्छी बात कर लेते हो'। एक अन्य यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिक्र करते हुए केआरके से सवाल किया। उन्होंने लिखा, 'रिया चक्रवर्ती के खिलाफ झूठे आरोपों और मीडिया के निशान के बारे में क्या?' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अपने आप को अपने काम में व्यस्त रखो और सरकारी मामलों में कभी भी अपनी टांग मत अड़ाओ। बस एक सलाह है'।

इसे भी पढ़ें- PS 1 Collection: 'पीएस 1' ने दुनिया भर में जमाई धाक, 'ब्रह्मास्त्र' के टोटल कलेक्शन को पछाड़ कर डाली इतनी कमाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamaal Rashid Khan aka krk reaction to ncb statement confessing aryan khan may have been framed in fake case
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एनसीबी ने पिछले साल यानि अक्टूबर 2021 में मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी की थी। जिसमें आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। आर्यन खान समेत उनके दोस्त मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आर्यन खान के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई थीं। हालांकि कोई पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed