अभिनेता सलमान खान और कमाल राशिद खान (केआरके) के बीच फिल्म 'राधे' की रिव्यू को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेता बनने में नाकाम रहने पर फिल्मों की वीडियो समीक्षाएं करने वाले कलाकार केआरके ने अपने एक ट्वीट में सलमान खान को चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया है कि अगर सलमान खान उनके पैर छूकर भी, फिल्म का रिव्यू ना करने का अनुरोध करेंगे, तब भी वो अभिनेता की फिल्मों की समीक्षा करेंगे। केआरके का ये ट्वीट सलमान खान की फिल्म राधे की टीम द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज करने के बाद आया है। इससे पहले केआरके ने दावा किया था कि फिल्म राधे की टीम ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना था कि उनके खिलाफ ये कार्रवाई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' पर की गई उनकी निगेटिव रिव्यू के बाद लिया गया है। हालांकि केआरके के इस बयान पर अब सलमान खान के वकीलों ने सफाई दी है।
राधे विवाद: केआरके ने दी सलमान को चुनौती, बोले- पैर भी छुएंगे तो भी उनकी फिल्मों का रिव्यू करना बंद नहीं करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसके लीगल की तरफ से जारी एक बयान में इस मुकदमे की वजह फिल्म ‘राधे’ के रिव्यू को बताया जा रहा है जोकि सही नहीं है। बयान के मुताबिक, ‘ये मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’
Normally I don’t review the film if producer director or actor of the film asks me to not review it. But Now if this man will request me, or even touch my feet also, still I will review his each film and each song. Satyamev Jayate! Jai Hind!
— KRK (@kamaalrkhan) May 27, 2021
इससे पहले केआरके ने ट्वीट किया, 'मैं यहां सलमान भाई की फिल्मों या करियर खराब करने नहीं बैठा। मैं फिल्म रिव्यू सिर्फ हंसी मजाक के लिए देता हूं। अब क्योंकि मेरे रिव्यू के बाद सलमान भाई ने मेरे खिलाफ केस फाइल किया है मतलब उनपर इसका काफी असर हुआ है। इसलिए अब से मेैं उनकी फिल्म पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।' वहीं, अगले ट्वीट में केआरके सलमान के पिता सलीम खान को टैग करते हुए लिखते हैं, 'केस करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप सलमान भाई को समझाएं कि वो केस आगे ना ले जाएं। अब से मैं उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करुंगा। यदि आप चाहते हैं तो मैं रिव्यू वीडियोज भी डिलीट कर दूंगा।'