बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अपने ट्वीट्स को लेकर भी अक्सर विवादों में भी रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर केआरके विवाद में आ गए हैं। केआरके ने बॉबी देओल को लेकर फिल्म 'हाउसफुल 4' पर निशाना साधा है।
इस एक्टर ने साधा बॉबी देओल पर निशाना, कहा- 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बुधवार को फिल्म 'हाउसफुल 4' के एक के बाद एक 6 पोस्टर्स सामने आए। इन पोस्टर्स की मदद से फिल्म की स्टार कास्ट के लुक रिवील किए गए। फोटोज में सभी सेलेब्स के डबल अवतार नजर आ रहे हैं। पोस्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े शामिल हैं।
ऐसे में केआरके ने बॉबी देओल पर निशाना साधा है। कमाल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'ये लो, अब तो बॉबी देओल का पोस्टर भी आ गया। अब तो 'हाउसफुल 4' को भगवान भी फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता। आज के वक्त में बॉबी भाई किसी भी फिल्म को डिजास्टर करने का अचूक हथियार हैं।'
Ye Lo Ji, Ab Toh Bobby Deol ka poster Bhi Aa Gaya! Ab Toh #Housefull4 Ko Bhagwan Bhi flop Hone Se Nahi Bachaa Sakta! Aaj ke Waqt Main Bobby Bhai Kisi Bhi Film Ko Disaster Karne Ka #Achook weapon hai! pic.twitter.com/Gz73jdknO0
बता दें कि इससे पहले हाउसफुल 4 पर केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था- 'ये पोस्टर्स सबूत है कि हाउसफुल 4 पूरी तरह से सिरदर्द फिल्म साबित होगी। ये हंसाएगी कम और रुलाएगी ज्यादा।'
These posters are proof that #Housefull4 will be a total headache. Ye Hasaayegi Kam Aur Rulayegi zyada! pic.twitter.com/gZsI62emtB
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लिवर भी नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। जबकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है।
पढ़ें: रानू मंडल की बायोपिक से ऋतिक को मिले तीस हजार शादी के रिश्ते तक, पढ़ें पांच खबरें