फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केआरके का बयान: 'मुस्लिमों के लिए भारत सबसे सुरक्षित देश, अफगानिस्तान के लोग यहां आ रहे'

Mon, 23 Aug 2021 12:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
kamaal rashid khan reacts on taliban in afganistan says india is the safest country for muslims
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान में चल रहे हालातों को देखने के बाद दुनियाभर में लोग अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। तालिबन के अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद वहां के लोग मजबूरन अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। दुनियाभर में लोगों ने अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा और उनके हक को लेकर चिंता जताई। वहां की महिलाओं पर तालिबानियों द्वारा हो रहे अत्याचारों की हर किसी ने निंदा की। तालिबान अपनी कट्टरवादी इस्लामी सोच और महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता है।



कमाल राशिद खान ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन जगत ने भी सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के हालातों को लेकर चिंता जताई। इन सबके बीच हमेशा विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान ने भी अपने ट्विटर पर अफगानिस्तान के लोगों के लिए चिंता जाहिर की। उन्होंने वहां के मुस्लिमों को मुस्लिमों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने भारत को मुस्लिमों के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा देश बताया।

kamaal rashid khan reacts on taliban in afganistan says india is the safest country for muslims
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान के मुसलमानों को लेकर कही ये बात

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अफगानिस्तान के कई मुस्लिम अपनी सुरक्षा के लिए भारत में प्रवेश कर रहे हैं। मेरा ये स्टेटमेंट शत-प्रतिशत सही साबित हुआ। भारत मुस्लिमों के लिए सबसे सुरक्षित देश है।

kamaal rashid khan reacts on taliban in afganistan says india is the safest country for muslims
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने बच्चों को दी ये सलाह

अपने ट्वीट के साथ कमाल आर खान ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनका एक बयान है। इस बयान में उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने बच्चों से हमेशा कहा हैं दुनिया में कही भी जाएं, जो चाहे वो करें, लेकिन कभी भी अपनी राष्ट्रीयता न बदलें। क्योंकि भारत दुनिया में सबसे अच्छा देश है। कुछ भारतीय मुस्लिम ऐसा सोच सकते हैं कि भारत उनके लिए अच्छा नहीं है, लेकिन ऐसा सोचने का सिर्फ एक ही कारण है और वह ये कि उन्होंने किसी और मुस्लिम देश को देखा ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kamaal rashid khan reacts on taliban in afganistan says india is the safest country for muslims
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

केआरके के अलावा इन सितारों ने जताई चिंता

केआरके के अलावा कई सितारे अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कंगना ने एक ब्रेकिंग न्यूज की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आज हम इसे चुपचाप देख रहे हैं कल ये हमारे साथ भी हो सकता है'। इसके साथ ही कंगना ने एक और खबर पर अपने विचार साझा किए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान के सभी हिंदुओं को भारत लाएगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'अच्छा हुआ मैंने सीएए के लिए लड़ाई लड़ाई, मैं पूरी दुनिया को बचाना चाहती हूं लेकिन मुझे इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी'।

विज्ञापन
kamaal rashid khan reacts on taliban in afganistan says india is the safest country for muslims
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती ने महिलाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

रिया चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के हालातों को लेकर एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा, ‘जहां एक तरफ दुनिया वेतन के लिए लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वो खुद एक सामान बनकर रह गईं हैं। अफगानिस्तान की महिलाओं की हालत देखकर मेरा दिल टूट जाता है’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed