फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक पर कमाल अमरोही के बच्चों का बड़ा खुलासा, बताया मीना कुमारी से रिश्ते का सच

Thu, 18 Jan 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
kamal amrohi children reveal the truth behind the relationship of their father and meena kumari

पिछले दिनों तीन तलाक पर बहस के दौरान एक्ट्रेस मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्तों पर सवाल उठे थे। उनका जवाब देने के लिए अब उनके बेटे और बेटी मीडिया के सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पिता कमाल अमरोही और छोटी अम्मी यानी मीना कुमारी में गहरी मुहब्बत थी और वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे। उनके बीच तीन तलाक जैसा कुछ नहीं हुआ था। 

kamal amrohi children reveal the truth behind the relationship of their father and meena kumari

कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही और बेटी रूखसार अमरोही ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले एक टेलीविजन कार्यक्रम में बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तीन तलाक मामले में उनकी छोटी अम्मी यानि दिवंगत मीना कुमारी का नाम लेते हुए कहा था कि उनके पति कमाल अमरोही ने उन्हें तीन तलाक दे दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं सुधांशु त्रिवेदी के मुताबिक जब कमाल अमरोही को इस बात का एहसास हुआ कि उन्होंने गुस्से में ऐसा कर दिया है तो उन्होंने मीना कुमारी से दोबारा निकाह करना चाहा। इस्लाम में दोबारा निकाह करने से पहले हलाला की प्रथा है जिसके बारे में सुनते ही मीना कुमारी डिप्रेशन में चली गई थीं। हलाला के बारे में सोचकर वह मानसिक तनाव से गुजरने लगी थीं। 

kamal amrohi children reveal the truth behind the relationship of their father and meena kumari

इन सभी बातों को झूठ करार देते हुए कमाल अमरोही के बच्चों ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि हलाला तो दूर की बात है उनके पिता कमाल अमरोही और छोटी अम्मी मीना कुमारी के बीच तो कभी तलाक हुआ ही नहीं। सिर्फ इतना ही नहीं मीना कुमारी और कमाल अमरोही के शरीर को मुंबई के एक कब्रिस्तान में आस पास दफनाया गया है। ये चीज साफ दर्शाती है कि दोनों के बीच कितना प्यार और सम्मान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal amrohi children reveal the truth behind the relationship of their father and meena kumari

बच्चों के मुताबिक नेशनल टेलीविजन पर उनकी छोटी अम्मी मीना कुमारी और पिता कमाल अमरोही की छवि को खराब किया गया है। दोनों के रिश्ते को गलत अंदाज में पेश किया गया है। बच्चों ने साफ-साफ कहा है कि हलाला के चलते मीना कुमारी की तबीयत नहीं बिगड़ी थीं और न ही कभी वह अपने रिश्ते को लेकर मेंटल ट्रॉमा से गुजरी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इन गलत बातों को पेश करने वाले टीवी चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed