फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल अमरोही की वो फिल्में जिसने किया असली 'कमाल', एक फिल्म में तो धर्मेंद्र से लिया मीना का बदला

Tue, 11 Feb 2020 03:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Feb 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Kamal Amrohi Death Anniversary: legendary directors of indian cinema
कमाल अमरोही

हिंदी सिनेमा में जब भी शीर्ष निर्देशकों की गिनती होगी कमाल अमरोहा का नाम उस लिस्ट में जरूर होगा। कहने को उन्होंने कम ही फिल्मों का निर्देशन किया। लेकिन इन फिल्मों को निर्देशित कर वो अमर हो गए। बेहतरीन गीतकार, पठकथा, संवाद लेखक और निर्माता-निर्देशक के रूप में कमाल सुपरहिट रहे। हिंदी सिनेमा के महान निर्देशक कमाल अमरोही की आज पुण्यतिथि है। कमाल 11 फरवरी 1993 को इस दुनिया को अलविदा कह गये। आइए आज उन्हीं फिल्मों की बात करते हैं जिसने कमाल अमरोही को अमर कर दिया।

Kamal Amrohi Death Anniversary: legendary directors of indian cinema
पाकीजा - फोटो : Twitter

पाकीजा

कमाल अमरोही के निर्देशन और मीना कुमारी अभिनीत फिल्म 'पाकीजा' आज से करीब 48 साल पहले रिलीज हुई थी। 'पाकीजा' फिल्म की तमाम अन्य ऊंचाइयों के प्रति जब भी जवाबदेही तय की जाएगी, उसमें अभिनय, पटकथा, संवाद, कला-सज्जा, छायांकन और निर्देशन के अलावा संगीत का जिक्र भी किया जाएगा। नवाबी और अवधी संस्कृति को पर्दे पर पेश करने वाली इस संगीतमय फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में होती है। पाकीजा 1972 में 6 गानों के साथ रिलीज हुई। फिल्म के म्यूजिक ने इतिहास बनाया। मगर उस साल बेस्ट म्यूजिक का फिल्म फेयर 'बेईमान' फिल्म के लिए शंकर-जयकिशन को मिला।  जब-जब भारतीय फ़िल्मों का इतिहास लिखा जाएगा, 'पाकीजा' का जिक्र जरूर होगा। इस फिल्म में योगदान राज कुमार साहब का भी है, अशोक कुमार का भी है और नादिरा का भी है, लेकिन तीन नाम हमेशा जिंदा रहेंगे, मीना कुमारी, कमाल अमरोही और पाकीजा।

Kamal Amrohi Death Anniversary: legendary directors of indian cinema
महल - फोटो : ट्विटर

महल

ये फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मधुबाला के साथ नजर आए थे अशोक कुमार। फिल्म सुपरहिट हुई थी। भारत की पहली हॉरर फिल्म के रूप में मशहूर हुई 'महल' की कामयाबी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आए कमाल अमरोही को रातों रात सुपर स्टार का दर्जा दे दिया था। 'महल' फिल्म के कुछ संवाद तो आज भी लोगों की जुबां पर मौजूद होंगे- 'मुझे जरा होश में आने दो, मैं खामोश रहना चाहता हूं...' या 'फिर स्लो पॉयजन अक्सर मीठे होते हैं और धोखे अक्सर हसीन होते हैं...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Amrohi Death Anniversary: legendary directors of indian cinema
रजिया सुल्तान - फोटो : ट्विटर

रजिया सुल्तान

फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ का निर्देशन किया। ‘रजिया सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर तो हिट नहीं हो पाई किन्तु इस फिल्म में कमाल के निर्देशन ने बहुत तारीफ बटोरी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी थीं। कमाल ने शॉट के लिए धर्मेंद्र का मुंह काला करवाया और सीन शूट किया। लोग बताते हैं कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। कमाल ने बस धर्मेंद्र की वजह से मीना को मिली तकलीफों के कारण ऐसा किया था।
विज्ञापन
Kamal Amrohi Death Anniversary: legendary directors of indian cinema
दायरा - फोटो : ट्विटर

दायरा

यह फिल्म 1953 में रिलीज हुई थी। इसमें मीना कुमारी की जोड़ी नासिर खान के साथ दिखी थी। ये फिल्म कमाल अमरोही और मीना कुमारी पर आधारित थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed