फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: 'महल' की कामयाबी ने कमाल अमरोही को बनाया स्टार, 'पाकीजा' बनाकर रचा इतिहास

Fri, 11 Feb 2022 08:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Feb 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Kamal Amrohi death anniversary: Powerful Films Of Kamal Amrohi That Are A Must Watch
कमाल अमरोही, मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दी सिनेमा के शानदार फिल्ममेकर कमाल अमरोही की आज पुण्यतिथि है। कमाल साहब आज ही के दिन साल 1993 में इस दुनिया को अलविदा कह गये। कमाल अमरोही को फिल्मों को उनके परफेक्शन के लिए जाना जाता था। कमाल अमरोही ने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट भी कीं। कमाल अमरोही के जीवन की सबसे सफल और लोकप्रिय फिल्म रही पाकीजा। हिंदी सिनेमा में जब भी शीर्ष निर्देशकों की गिनती होगी कमाल अमरोहा का नाम उस लिस्ट में जरूर होगा। आइए आज हम आपको कमाल अमरोही की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं...

Kamal Amrohi death anniversary: Powerful Films Of Kamal Amrohi That Are A Must Watch
पाकीजा - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा के इतिहास की कल्ट क्लासिक मानी जाने वाली फिल्म 'पाकीजा' को हाल ही में 50 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म के निर्देशक कमाल अमरोही थे और फिल्म को बनाने में करीब 14 साल लग गए थे। नवाबी और अवधी संस्कृति को पर्दे पर पेश करने वाली इस संगीतमय फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में होती है। इस फिल्म में मीना कुमारी ने अभिनय किया था।

Kamal Amrohi death anniversary: Powerful Films Of Kamal Amrohi That Are A Must Watch
फिल्म- महल - फोटो : सोशल मीडिया

महल

भारत की पहली हॉरर फिल्म के रूप में मशहूर हुई 'महल' की कामयाबी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आए कमाल अमरोही को रातों रात सुपर स्टार का दर्जा दे दिया था। ये फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मधुबाला और अशोक कुमार नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Amrohi death anniversary: Powerful Films Of Kamal Amrohi That Are A Must Watch
फिल्म- रजिया सुल्तान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रजिया सुल्तान

कमाल अमरोही की फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर तो हिट नहीं हो पाई किन्तु इस फिल्म में कमाल के निर्देशन ने बहुत तारीफ बटोरी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी थीं। इस फिल्म को पूरा करने में कमाल अमरोही ने सिर्फ आठ साल लगाए। फिल्म के तमाम सीन्स में जो कमाल के स्पेशल इफेक्ट्स दिखते हैं, वे सब कमाल ने वहीं हॉलीवुड में ही कराए।

विज्ञापन
Kamal Amrohi death anniversary: Powerful Films Of Kamal Amrohi That Are A Must Watch
दायरा - फोटो : ट्विटर

दायरा

यह फिल्म 1953 में रिलीज हुई थी। इसमें मीना कुमारी की जोड़ी नासिर खान के साथ दिखी थी। ये फिल्म कमाल अमरोही और मीना कुमारी पर आधारित थी। कमाल अमरोही की फिल्म ‘दायरा’ भी अपने समय के हिसाब से काफी विचारोत्तेजक फिल्म रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed