वैलेंटाइन वीक (हफ्ता) चल रहा है और ये कुछ दिन प्यार करने वालों के लिए काफी खास होते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करता है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बधे हैं, जिसमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे सितारे हैं। आने वाला वैलेंटाइन डे इन कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला वैलेंटाइन डे होगा, जो वह साथ मनाएंगे। तो आइए आपको ऐसे ही कपल्स की लिस्ट दिखाते हैं, जिनके लिए आने वाला 14 फरवरी का दिन काफी खास होने वाला है।
Valentines Day 2022: विक्की-कटरीना से राजकुमार-पत्रलेखा तक, इन स्टार कपल्स के लिए खास है ये वैलेंटाइन डे, जानें वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के लिए इस साल का ‘वैलेंटाइन वीक’ ही काफी स्पेशल है। दोनों ने 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी, जिसके बाद करिश्मा और वरुण प्यार में डूबे हुए हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और अब करिश्मा और वरुण शादी के बाद अपना वैलेंटाइन डे साथ मनाएंगे।
राजकुमार राव-पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर को शादी रचाई थी। ये बात सच है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक साथ कई ‘वैलेंटाइन डे’ मनाए हैं। लेकिन शादी के बाद दोनों का ये पहला ‘वैलेंटाइन डे’ होगा, जिसे वह एक साथ मनाएंगे। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही थी क्योंकि पत्रलेखा ने शादी के दौरान राजकुमार राव को सिंदूर लगाया था।
यामी गौतम-आदित्य धर
यामी गौतम और आदित्य धर ने बीते साल 4 जून को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी और आदित्य की तस्वीरें शेयर कर शादी की खुशखबरी दी थी। यामी और आदित्य भी पहली बार पति-पत्नी के रूप में अपना पहला वैलेंटाइन डे साथ मनाएंगे।
मौनी रॉय-सूरज नांबियार
इस लिस्ट में बंगाली बाला मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। मौनी और सूरज नांबियार ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। दोनों इन दिनों कश्मीर में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं और अब 14 तारीख को मौनी और सूरज अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे।