{"_id":"6295b56afa62660078240122","slug":"kamal-haasan-film-vikram-earned-200-crore-pre-released-collection-akshay-kumar-samrat-prithviraj-adivi-sesh-major","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram: रिलीज से पहले कमल हासन की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, क्या 'सम्राट पृथ्वीराज' पर भारी पड़ेगी 'विक्रम'?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram: रिलीज से पहले कमल हासन की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, क्या 'सम्राट पृथ्वीराज' पर भारी पड़ेगी 'विक्रम'?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vikram, samrat prithviraj
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। अभिनेता की यह फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है और इस फिल्म के जरिए अभिनेता चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म 'विक्रम' का जबरदस्त बज बना हुआ है। कमल हासन इस फिल्म में जमकर एक्शन करते हुए दिखाई देंगे, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन शानदार होगा। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है।
2 of 4
विक्रम
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रेड पंडितों के अनुसार, कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि 'विक्रम' कमल हासन की सबसे ज्यादा प्री-रिलीज बिजनेस वाली फिल्म है। इस फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स के साथ ओटीटी राइट्स से 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
3 जून को सिनेमाघरों में होगी टक्कर
कमल हासन की फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इस दिन भारतीय सिनेमा की दो फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं, जिसमें पहली अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' है, जिसमें अभिनेता के साथ मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। दूसरी फिल्म अदीवी शेष की 'मेजर' है। यह फिल्म 26/11 के हमले पर आधारित है। फैंस के बीच 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'मेजर' के लिए भी क्रेज देखने को मिल रहा है। यानी इस बार 3 जून को सिनेमाघरों में तीन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो 'विक्रम' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जिसमें कमल हासन के अलावा, विजय सेतुपति, शिवानी नारायण, फहाद फासिल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इसमें सुर्या भी एक कैमियो में दिखाई देंगे। कमल इस फिल्म से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।