{"_id":"59fe8ada4f1c1bda538bae50","slug":"kamal-haasan-should-be-shot-dead-for-his-hindu-terror-remark-says-hindu-mahasabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदू महासभा की सुपरस्टार कमल हासन को धमकी- 'हिंदू आतंक' पर बोलने के लिए गोली मार देनी चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदू महासभा की सुपरस्टार कमल हासन को धमकी- 'हिंदू आतंक' पर बोलने के लिए गोली मार देनी चाहिए
Sun, 05 Nov 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार और भारतीय फिल्मों के बड़े नाम कमल हासन के पिछले दिनों दिए एक बयान को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा उनपर आक्रामक हो चुकी है। महासभा ने शुक्रवार को एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि, 'कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को जान से मार देना चाहिए'। दरअसल हासन ने कहा था कि दक्षिणपंथी लोग किसी भी हाल में हिंदू आतंकवाद से इनकार नहीं कर सकते हैं।
2 of 5
उनके इसी बयान को लेकर अब हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ‘कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को गोली मार देना चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि वे लोग कुछ सबक सीख सकें। कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म से संबंध रखने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है उसे तो इस पावन धरती पर रहने का कोई अधिकार ही नहीं होना चाहिए और अपशब्दों के बदले में मौत की सजा देनी चाहिए'।
3 of 5
महासभा के मेरठ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कमल हासन की फिल्मों का बहिष्कार करने को कहा है। बकौल अभिषेक, ‘पार्टी के सभी सदस्य कमल हासन और उनके परिवार के किसी भी सदस्य की सभी फिल्मों का बहिष्कार करेंगे। यहां तक कि सभी भारतीयों को ऐसा करना चाहिेए। जो भी व्यक्ति हिंदुओं का अपमान करता है उसे माफ नहीं किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता कमल हासन के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के खिलाफ एक शिकायत पर शनिवार को सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'विश्वरूपम' के एक सीन में कमल हासन
आपको बता दें कि दक्षिणपंथी राजनीति करने वालों पर सीधा निशाना साधते हुए 62 वर्षीय कमल हासन ने कहा था कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू लोग हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे अपने विरोधियों का तर्कों के आधार पर विरोध करते हुए शास्त्रार्थ करते थे। हासन ने कहा, 'अब उन्होंने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया है।' कमल हसन ने ये बातें एक तमिल मैगजीन Ananda Vikatan में अपने लेख में लिखी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।