एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान (केआरके) अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके का ट्वीट सुर्खियों में हैं, और इस बार निशाना बनी है सलमान खान- कटरीना स्टारर फिल्म भारत। गौरतलब है कि ईद के खास मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
इस एक्टर ने 'भारत' और सलमान का उड़ाया मजाक, पूछा कटरीना को कब मिलेगा नेशनल अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कमाल आर खान ने भारत को सलमान खान के करियर की सबसे बेकार फिल्म बताया है। इसके साथ ही केआरके ने दोनों का मजाक भी उड़ाया है। नेशनल अवार्ड को लेकर केआरके ने सलमान कटरीना पर निशाना साधा है।
Salman khan said that Katrina should get national award for the film #Bharat! And we do agree. If only Salman khan will be the jury member then she will get it for sure And on that fateful day, all the National award winners should return their awards.
दरअसल केआरके ने केआरके बॉक्स ऑफिस ट्विट अकाउंट से ट्वीट किया- 'सलमान खान ने कहा था कि कटरीना कैफ को फिल्म भारत के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए और हम इस बात से सहमत हैं। अगर सलमान खान जुरी मेंबर होंगे तो ऐसा जरूर होगा और उस दिन सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स को अपने अवॉर्ड वापस लौटा देने चाहिए।'

कमेंट
कमेंट X