सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मलाइका से मैरिज के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर, शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 07 Jun 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Replied on Marriage with malaika Arora Said Dont wanna be bald
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं दोनों की शादी के बारे में भी काफी अटकले लगाई जा रही हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में सीधे जवाब देते हुए कहा कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।

Trending Videos
Arjun Kapoor Replied on Marriage with malaika Arora Said Dont wanna be bald
malaika arjun

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा- 'लोगों का  काम अटकलें लगाना है। लोग शादी के बाद टकले होते हैं। मैं शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहता। (इन दिनों अर्जुन एक फिल्म शूट कर रहे हैं जिनमें उन्हें अपना सिर मुंडवाना है)। अभी मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ 33 साल का हूं और शादी हर रिश्ते का अंतिम पड़ाव नहीं होता। उसके अलावा भी एक दूसरे के बारे में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Replied on Marriage with malaika Arora Said Dont wanna be bald
malaika arora arjun kapoor

इसके बाद एक दूसरे सवाल पर अर्जुन ने कहा- 'हालांकि मैं ऐसे परिवार से हूं जहां शादी ठीक से नहीं चल पाई इसके बावजूद में शादी में यकीन रखता हूं। मैं अपने आस-पास बहुत सारे शादीशुदा कपल को खुश देखता हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि शादी कर लो। एक रिश्ते में बहुत ही अच्छे और खराब पड़ाव आते हैं और उन्हें साथ-साथ जीना है और फिर देखते हैं कि जिंदगी कहां लेकर जाती है। मुझे शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।'

Arjun Kapoor Replied on Marriage with malaika Arora Said Dont wanna be bald
malaika arjun

हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था। जिसपर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा था- गुस्से में क्यों लग रहे हो? वहीं इससे पहले अर्जुन कपूर ने उनके और मलाइका के बीच उम्र के अंतर पर कहा था- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'

विज्ञापन
Arjun Kapoor Replied on Marriage with malaika Arora Said Dont wanna be bald
Malaika Arjun - फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले अर्जुन ने कहा था कि मैं मीडिया से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा। जब भी शादी करूंगा तब सब को पता लगेगा और मेरा पूरा परिवार भी मौजूद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed