फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा रिश्ता: कमल सदाना पत्नी लीजा जॉन को देने जा रहे तलाक, 21 साल पहले हुई थी शादी

Mon, 12 Jul 2021 10:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 12 Jul 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Kamal Sadanah to divorce Lisa John after 21 years of marriage
कमल सदाना पत्नी के साथ - फोटो : ट्विटर

90 के दशक के एक्टर रहे कमल सदाना ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट पत्नी लीजा जॉन से अलग होने का फैसला किया है। कमल और लीजा लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे है। दोनों ने 1 जनवरी 2000 को शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। तलाक लेने के सवाल पर कमल सदाना ने बताया, 'दो लोग समझदार हो जाते हैं और अपने अपने रास्ते चले जाते हैं। ऐसा सब जगह होता है। हम भी उनमें से एक है। जल्द ही हमारा तलाक हो जाएगा।' कमल सदाना मुंबई में रहते हैं जबकि लीजा जॉन अपने माता-पिता के साथ गोवा में रह रही हैं। 



90 के दशक के मशहूर एक्टर रहे कमल
कमल ने फिल्म 'बेखुदी' से बतौर हीरो डेब्यू किया था। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल उनकी हीरोइन थी। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन दोनों कलाकारों को इससे अलग जिंदगी मिली।

 

Kamal Sadanah to divorce Lisa John after 21 years of marriage
काजोल,कमल सदाना - फोटो : सोशल मीडिया

कमल ने बेखुदी के अलावा रंग और प्यार ही प्यार जैसी फिल्में की, लेकिन वो करियर में फोकस नहीं कर पाए। उनकी फिल्मों में सफलता ना पाने का कारण उनकी निजी जिंदगी की घटना भी बताई गई। दरअसल 1990 में कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके परिवार में एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई थी जिसने उन्हें जीवन की कभी ना भूलने वाली याद दे दी थी। इस घटना से कमल के जीवन पर बहुत असर पड़ा था।

Kamal Sadanah to divorce Lisa John after 21 years of marriage
कमल सदाना - फोटो : Social media

दरअसल 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल अपना 20वां जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका जन्मदिन ही उनके जीवन का सबसे काला दिन बन जाएगा। कमल अपने घर पर बर्थडे पार्टी की तैयारियों में जुटे थे कि अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज आई थी। कमल की मां सइदा और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कमल के जन्मदिन के दिन भी ऐसा ही झगड़ा हुआ। गुस्से में बृज सदाना ने कमल की मां पर गोली चला दी। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी को भी गोली मार दी। दोनों की उसी वक्त मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Sadanah to divorce Lisa John after 21 years of marriage
कमल सदाना - फोटो : फाइल

बताते हैं कि उन्होंने कमल पर भी गोली चलाई थी लेकिन वो उनके कान को छूती हुई निकल गई थी। बृज सदाना ने इसके बाद अपने आप को भी शूट कर लिया और ये सब कमल सदाना की आंखों के सामने हुआ था। एक ही झटके में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था। इस हादसे का कमल सदाना पर बहुत गहरा असर हुआ। उन्हें लंबे वक्त तक काउंसलिंग करवानी पड़ी थी। वो इस गम को भूलने की कोशिश करते रहे, लेकिन जो भयावह हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ था वो चाहकर भी उनके दिल से दूर नहीं हुआ। कहीं ना कहीं इन सबका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ा। 
 

विज्ञापन
Kamal Sadanah to divorce Lisa John after 21 years of marriage
कमल सदाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और सीरियल 'कसम से' में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। साल 2007 उन्होंने एक फिल्म 'कर्कश' बनाई। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रोर्स: द टाइगर ऑफ सुंदरबस लिखी और इसका निर्देशन भी किया लेकिन ये भी फ्लॉप रही।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed