{"_id":"5fc0a4848ebc3e9bce6152c3","slug":"kanagna-ranaut-reaction-on-bombay-high-court-judgement-today-on-kangana-ranaut-office-demolition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर आया कंगना का बयान, बोलीं- 'उनका शुक्रिया जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर आया कंगना का बयान, बोलीं- 'उनका शुक्रिया जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सात और नौ सितंबर को अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) को बृह्नमुंबई महानगर पालिका द्वारा जारी किए गए नोटिस को खारिज कर दिया है। अदालत ने कंगना के कार्यालय पर की गई तोड़फोड़ को दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई कार्रवाई बताया है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए एक वैल्यूअर (मूल्यांकन करने वाला) को नियुक्त किया जाए। अब इस फैसले पर कंगना का रिएक्शन भी सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा कि कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो यह जीत केवल उस व्यक्ति की नहीं होती, बल्कि पूरे लोकतंत्र की होती है। मेरा हौसला बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को धन्यवाद। हर उस व्यक्ति का भी शुक्रिया, जो मेरे सपनों के टूटने पर हंसे थे। यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि आप विलेन की तरह काम कर रहे थे और मैं हीरो बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : फेसबुक
उच्च न्यायालय का कहना है कि वैल्यूअर अदालत को एक रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद वह कंगना रणौत को मुआवजा देने का आदेश पारित करेगा। अदालत ने अभिनेत्री से सोशल मीडिया और अन्य लोगों पर टिप्पणी करते हुए संयम बरतने को कहा है।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर जस्टिस एसजे कैथावाला और आरआई छागला की बेंच ने फैसला सुनाया। बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना के पाली हिल स्थित बंगले में बने ऑफिस के कई हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। कंगना ने बीएमसी से अवैध तोड़फोड़ के लिए दो करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
वहीं एक और केस में कंगना रणौत के ऊपर सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले में दोनों बहनों को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन अब तक दोनों ही पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। कोर्ट ने कंगना को 8 जनवरी से पहले पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को तब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X