{"_id":"5cbd1217bdec221445023dca","slug":"kanan-devi-birthday-and-arbaaz-khan-marriage-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानन देवी के जन्मदिन और अरबाज खान की शादी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानन देवी के जन्मदिन और अरबाज खान की शादी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanan Devi, Arbaaz khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में कानन देवी एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपने अभिनय से कामयाबी के शिखर को छुआ और वह बांग्ला सिनेमा की पहली कलाकार हैं जिन्हें स्टार का दर्जा हासिल हुआ। कानन देवी का जन्म पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल को 1916 में एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। उन्हें भारतीय सिनेमा में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने न केवल फिल्म निर्माण बल्कि एक्टिंग और गायिकी से भी दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई थी।
2 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद अब भाजपा की निगाहें अब सनी देओल पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता सनी देयोल को मनाने पहुंचे। पुणे में हुई बैठक का नतीजा क्या निकला, यह तो नहीं पता, लेकिन इतना साफ है कि अमृतसर के लिए भाजपा और शाह कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहते। हालांकि गुरदासपुर सीट पर भी नाम अभी तय नहीं। विनोद खन्ना चार बार गुरदापुर सीट से सांसद रह चुके हैं।
3 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर देखी जा रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका को देखकर उनके फैंस भी धोखा खा रहे हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो स्कूल के बाहर स्ट्रीट फूड खाते दिखी थीं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
इस साल की दुनिया भर की सबसे चर्चित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और देश भर से एवेंजर्स के फैन इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि ऑन लाइन टिकेटिंग साइट्स पर सब कुछ ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस एडवांस बुकिंग की तुलना रेलवे की तत्काल टिकटों से भी कर रहे हैं जो टाइम शुरू होते ही फुल हो जाती हैं। सिनेमाघरों में ये एडवांस बुकिंग सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा दोनों अपनी लव लाइफ के लेकर चर्चा में हैं । एक ओर मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ शादी के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं । वहीं हाल ही में अरबाज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने और मलाइका के तलाक की वजह के बारे में बताया । मलाइका की शादी की खबरों के बीच अरबाज ने कहा, 'मैं भी शादी करूंगा । ये एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में सालों से चली आ रही है । कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।