{"_id":"58105db34f1c1b057fbc2b95","slug":"kangana-and-her-catfights-with-bollywood-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा', होती रहती है तकरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा', होती रहती है तकरार
Wed, 26 Oct 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने दस सालों के करियर में कंगना रानौत ने फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपनी जगह पुख्ता की बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने कुछ दुश्मन भी बनाए..दुश्मन नहीं तो कम से कम ऐसे लोग तो हैं ही फिल्म इंडस्ट्री में जिनके साथ कंगना का छत्तीस का आकंड़ा रहा है। तो फिर देर किस बात की..आइए देखते हैं कि किस किस के साथ रहा है कंगना का छत्तीस का आंकड़ा।
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा'
2 of 6
दुश्मन हो चाहे दोस्त..कंगना दोनो ही रिश्तों को निभाने में माहिर हैं। यही वजह है कि जब वो ऋतिक रोशन की दोस्त थीं तो हर घड़ी उनके साथ नज़र आईं। जब महबूबा बनीं, तो हर जगह बांहों में बांहें डाले नज़र आईं लेकिन अब जब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं तो कंगना ऋतिक के साथ पूरी दुश्मनी निभाने पर उतर आई हैं। पहले से शादीशुदा ऋतिक ने कंगना के प्यार को अपनाने से इंकार क्या किया कि कंगना बौखला गईं और फिर उन्होंने जो धावा बोला वो अभी तक थमा नहीं है।
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा'
3 of 6
कंगना और ऋतिक ने ना सिर्फ एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाए बल्कि एक-दूसरे को लीगल नोटिस भी भेजे। यहां तक कि एक-दूसरे की सच्चाई मीडिया के सामने उजागर करने की भी धमकी दी। और अब आलम ये है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होना तो दूर, एक-दूसरे की तारीफ भी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा'
4 of 6
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। लेकिन बीते कुछ महीनों में दोनों के बीच जो भी हुआ उससे सभी को पता चल गया कि कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। बल्कि यहां तक कहा जाने लगा कि वो दीपिका की सफलता के जल-भुन उठी हैं।
ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और ना ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।
विज्ञापन
इन सितारों के साथ है कंगना का 'छत्तीस का आंकड़ा'
5 of 6
और अब हाल ही में कुछ इसी तरह की परिस्थिति प्रियंका चोपड़ा और कंगना के बीच देखने को मिल रही है। दीपिका की ही तरह, प्रिंयका और कंगना की भी कोई खास दोस्ती नहीं है, हां वो बात अलग है कि 'क्रिश 3' में दोनों ने साथ काम किया था पर ना जाने क्यूं कि कंगना को प्रियंका से भी जलन होने लगी है। तभी तो नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' में उन्होंने प्रियंका की हंसी को नकली हंसी (fake laugh) बताया। अब इस पर प्रियंका का क्या रिएक्शन होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।