फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समन के बाद भी मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना रणौत, वकील ने ट्वीट कर बताई वजह

Mon, 26 Oct 2020 12:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 26 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel seek time till November 15 to appear before Mumbai police for investigation
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम पिछले कुछ दिनों से विवादों में बना हुआ है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना बॉलीवुड पर निशाना साधे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। इसके अलावा कंगना के ट्विट्स पर भी हंगामा बरपा हुआ है। इसी को लेकर बीते दिनों मुंबई में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन अब खबर है कि कंगना पूछताछ में शामिल नहीं होंगी।

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel seek time till November 15 to appear before Mumbai police for investigation
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री और उनकी बहन पूछताछ में शामिल नहीं हो पाएंगी। रिजवान ने ट्वीट कर बताया है कि कंगना अपने छोटे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel seek time till November 15 to appear before Mumbai police for investigation
कंगना रणौत - फोटो : ANI

रिजवान सिद्दीकी ने ट्वीट कर लिखा है, 'मेरी क्लाइंट कंगना रणौत और रंगोली चंदेल 26 और 27 अक्टूबर को पुलिस स्टेशन नहीं आ सकेंगी। अभी इस समय कंगना के छोटे भाई की शादी की तैयारियां चल रही हैं। समन को लेकर जवाब दे दिया गया है और हमने 15 नवंबर के बाद का समय मांगा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel seek time till November 15 to appear before Mumbai police for investigation
कंगना और रंगोली - फोटो : फाइल

इसके अलावा कंगना के वकील ने बताया कि उन्होंने पुलिस को जवाब दे दिया है। रिजवान सिद्दीकी ने एक और ट्वीट में लिखा, 'हां पुलिस को मेरे मुवक्किलों की तरफ से मेरा जवाब मिल चुका। कानून को ध्यान में रखते हुए सभी फैसले लिए जाएंगे।' इसके अलावा वकील की तरफ से ये भी कहा गया है कि वो कंगना और रंगोली को बचाने के लिए हर कानूनी रास्ता जरूर अपनाएंगे।

 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel seek time till November 15 to appear before Mumbai police for investigation
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक

क्या है पूरा मामला
कंगना रणौत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ एफआरआई दर्ज करने का आदेश दिया था जिस पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

लाइफ ऑफ पाई से लेकर गांधी तक, जब इन पांच हॉलीवुड फिल्मों में दिखी भारतीय कहानियां
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed