{"_id":"5f5b20414aea9712e3455f40","slug":"kangana-ranaut-and-these-celebs-came-under-the-grip-of-bmc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत से पहले इन सितारों पर भी गिर चुकी है बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लगे थे आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत से पहले इन सितारों पर भी गिर चुकी है बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लगे थे आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के मुंबई ऑफिस पर हाल ही में बीएमसी की गाज गिरी। अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी ने कार्रवाई की। कंगना का दफ्तर मुंबई के बांद्रा में पाली हिल इलाके में है। 45 करोड़ खर्च कर उन्होंने ऑफिस का निर्माण कराया था। यहां उनका प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स है। कंगना ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी। कंगना के बयान के बाद शिवसेना की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। कंगना और शिवसेना के बयानबाजी के बीच बीएमसी की यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित बताई जा रही है। ये कोई पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड सितारे बीएमसी के निशाने पर आए हों। चलिए ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
2016 में कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। उन्होंने लिखा था 'मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपये का टैक्स भर रहा हूं। लेकिन मुझे ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी को पांच लाख की घूस देनी होगी। क्या ये हैं अच्छे दिन?' कपिल के इस ट्वीट पर बीएमसी का कहना था कि कपिल को गैरकानूनी निर्माण के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। नोटिस के बाद भी कपिल ने निर्माण कार्य जारी रखा। चार अगस्त 2016 को कपिल शर्मा के बंगले के पास अवैध निर्माण की बात करते हुए बीएमसी ने बुलडोजर चला दिया था।
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
2015 में शाहरुख खान के पड़ोसियों ने अभिनेता पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। शाहरुख के बंगले मन्नत के पास एक रैंप स्थित था जिस पर वे अपनी वैनिटी वैन पार्क करते थे। पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि शाहरुख खान की वैन की वजह से वहां का एक रास्ता बंद हो गया। 14 फरवरी, 2015 को बीएमसी ने इस रैंप को तोड़ दिया था और शाहरुख से करीब दो लाख का जुर्माना वसूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा के मुंबई के ओशिवारा स्थित ऑफिस पर भी बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था। बीएमसी का आरोप था कि प्रियंका चोपड़ा ने अवैध निर्माण किया है। इसके लिए उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। अभिनेत्री उस वक्त न्यूयॉर्क में थीं। जवाब नहीं मिलने पर बीएमसी ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
5 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : instagram/anilskapoor
अनिल कपूर के सांताक्रूज वेस्ट में मौजूद ऑफिस पर बीएमसी ने कार्रवाई की थी। बीएमसी का कहना था कि अनिल कपूर के ऑफिस का इंटीरियर अवैध था जिसके चलते उन्होंने ऑफिस के आस पास मौजूद अन्य तीन चार ऑफिस को तोड़ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।