फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देख भड़की कंगना, स्वच्छता को लेकर कही यह बात

Tue, 30 May 2023 09:18 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut anger erupted video after seeing filth spread at mount Everest base camp says save the earth
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ कंगना सामाजिक मुद्दों को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री किसी भी गंभीर विषय पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।

 
kangana ranaut anger erupted video after seeing filth spread at mount Everest base camp says save the earth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच एक वीडियो पर कंगना ने कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का है, जहां बहुत सारा कचरा फैला हुआ है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि दुनिया को इंसानों से बचाने की जरूरत है। 
kangana ranaut anger erupted video after seeing filth spread at mount Everest base camp says save the earth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने मंगलवार को हिमालय के बेस कैंप माउंट एवरेस्ट के पास का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वहां बहुत ज्यादा कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि लोग अपने आपको भगवान समझते हैं। उन्हें अपनी रियलिटी चेक करनी चाहिए। वे अपनी बदबूदार पदचाप हर जगह छोड़ते हैं। वे प्रकृति का सम्मान नहीं करते। कई ट्विटर यूजर कंगना रनोट की बात से सहमत ही दर्शाइए। ट्विटर पर माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut anger erupted video after seeing filth spread at mount Everest base camp says save the earth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग बंद कर दीजिए और पहले इसे साफ कीजिए। आपके पास का सीन बहुत ही खराब है।' उनके इस कमेंट के बाद उनके फैंस इस पोस्ट जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी बात का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
kangana ranaut anger erupted video after seeing filth spread at mount Everest base camp says save the earth
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा अभिनेत्री तेजस का भी हिस्सा हैं। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें-  Fahmaan Khan: सुंबुल से दोस्ती में आई दरार की खबरों पर फहमान ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्या और कैसे हुआ

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed