फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: मलाइका और अर्जुन में है इतना लंबा एज गैप, पुराने वीडियो से हुआ एक्ट्रेस की असली उम्र का खुलासा

Tue, 30 May 2023 08:27 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
malaika arora old video reveled her real age there is 12 years of age gap between actress and arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री को अक्सर  अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट किया जाता है। मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी लंबा एज गैप है। कपल के बीच 12 साल का अंतर है, जिसे लेकर दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। मगर दोनों के प्यार पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है और कपल आए दिन रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं। 

malaika arora old video reveled her real age there is 12 years of age gap between actress and arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच मलाइका अपनी एक पुराने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ साजिद खान के चैट में शो नजर आ रही हैं। साजिद उनसे पूछते हैं कि अरबाज उनसे उम्र में दो साल छोटे हैं तो ऐसे में वे कैसा महसूस करती हैं। इस पर मलाइका उन्हें जवाब देती हैं कि यह उन्हें अच्छा लगता है।

malaika arora old video reveled her real age there is 12 years of age gap between actress and arjun kapoor
अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हो गए है कि अरबाज खान की उम्र 55 साल है, तो ऐसे में सवाल यह है कि अगर मलाइका अरबाज से दो साल बड़ी हैं तो इस हिसाब से तो उनकी उम्र 57 साल है।  हालांकि, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की उम्र 49 साल बताई जा रही है, जहां मलाइका के उम्र को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर उनकी खूबसूरती को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर यह 57 साल की हैं तो ओह माई वाव ये हॉट हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora old video reveled her real age there is 12 years of age gap between actress and arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

एक दूसरे शख्स ने कमेंट किया, 'तो ये 57 की हैं, मैं एज शेमिंग नहीं कर रही,लेकिन मैं कंफ्यूज हूं कि आखिर ये इस उम्र में इतनी फिट कैसे हैं? गूगल पर 49 था तो मैंने सोचा की 55 का होने के बाद मुश्किल होती होगी फिट रहने में आधार कार्ड निकलवाओ इनका, इतनी फिट।'

विज्ञापन
malaika arora old video reveled her real age there is 12 years of age gap between actress and arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

एक और यूजर ने कमेंट किया, 'डैम! 57 के हिसाब से ये बहुत अच्छी हैं.. कोई 30 साल के बच्चे को उनके लिए पैसे दे सकती है... और खुद को इतना फिट और दृढ़ रखने के लिए कि एक 30 साल का लड़का उससे इंट्रेंस्ड हो जाता है और उससे प्यार करता है उसे हर जगह एक ट्रॉफी की तरह दिखाओ !!!!! यू गो वुमेन...मोर पावर टू यू।'

यह भी पढ़ें- Harish Pengan: मलयालम अभिनेता हरीश पेंगन का 49 वर्ष की उम्र में निधन, टोविनो थॉमस ने व्यक्त किया शोक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed