महाराष्ट्र में बार-रेस्टोरेंट खोलने और मंदिर बंद रखने को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। उद्धव सरकार के इस फैसले पर विपक्ष उनपर लगातार निशाना साध रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस फैसले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। साथ ही उद्धव ठाकरे पर कंगना रणौत ने एक बार फिर से गुस्सा जाहिर किया है।
बार-रेस्टोरेंट खोलने पर उद्धव ठाकरे पर भड़कीं कंगना रणौत, महाराष्ट्र सरकार को बताया गुंडों की सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बार-रेस्टोरेंट खोलने और मंदिर बंद रखने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जवाब मांगा। अब इस पूरे मामले में कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहती हैं। बीते कुछ समय से वह देश के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे के इस फैसले की आलोचना की है।
अभिनेत्री ने महाराष्ट्र की सरकार को गुंडों की सरकार बताया है। कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अच्छा लगा सुनकर कि गुंडा सरकार से हमारे गवर्नर सर ने सवाल किए। गुंडों ने बार-रेस्टोरेंट खोल दिए और चालाकी से मंदिर बंद रखे।' अपने ट्वीट में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा, 'सोनिया सेना, बाबर सेना से भी बदतर व्यवहार कर रही है'।
Nice to know Gunda government is being questioned by Honourable Governor sir, Gundas have opened bars and restaurants but strategically keeping temples shut. Sonia Sena is behaving worse than Babur Sena .... #Governor https://t.co/qgLDxB9erd
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बात दें कि बार-रेस्टोरेंट खोलने और मंदिर बंद रखने पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। महाराष्ट्र में जगह-जगह मंदिरों को फिर से खोलने के लिए भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर उनसे पूछा है कि उन्हें कोई दिव्य प्रेम प्राप्त हुआ है या वो धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसके जवाब में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्हें राज्यपाल से हिंदुत्व का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है। वहीं, भाजपा नेता प्रसाद लाड को पार्टी कार्यकर्ताओं संग हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें: पीएम मोदी से 'मन की बात' करेंगे सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, दिवंगत अभिनेता की बहन ने शुरू की ये मुहिम

कमेंट
कमेंट X